Home CRIME 🔒 महिला का सिम निकालकर 1.88 लाख की ठगी करने वाला किरायेदार...

🔒 महिला का सिम निकालकर 1.88 लाख की ठगी करने वाला किरायेदार गिरफ्तार

0

🚨 साईबर अपराध थाना रांची ने तकनीकी जांच के बाद आरोपी को वैशाली (बिहार) से दबोचा

रांची: दिनांक 21 जून 2025 को साईबर अपराध थाना, रांची को डूगडूगिया बस्ती, दीपाटोली निवासी अनिमा तिग्गा द्वारा दर्ज शिकायत में बताया गया कि उनके विभिन्न बैंक खातों व क्रेडिट कार्ड से ₹1,88,570 की अवैध निकासी की गई। यह निकासी 2 जून से 15 जून 2025 के बीच हुई थी।

अनुसंधान के क्रम में पुलिस को तकनीकी साक्ष्य के आधार पर यह पता चला कि घटना को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि वादिनी का ही किरायेदार अभिषेक कुमार (उम्र 21 वर्ष) है। आरोपी ने वादिनी के मोबाइल में ब्लैंक सिम डालकर उनका सिम निकाल लिया था और इसका प्रयोग कर UPI आधारित फ्रॉड किया।

आरोपी ने अलग-अलग CSP संचालकों के स्कैनर का उपयोग कर नकदी भी हासिल की।

👮 पुलिस की तत्परता से आरोपी की गिरफ्तारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देश पर साईबर डीएसपी के नेतृत्व में निरीक्षक राहुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने बिहार के वैशाली जिला अंतर्गत महुआ थाना क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार किया।

📱 बरामद सामान:

  • कुल चार मोबाइल फोन जब्त

👮‍♂️ छापामारी दल में शामिल पुलिसकर्मी:

  • पु.नि. राहुल कुमार मिश्रा

  • पु.नि. कुमार गौरव

  • पु.नि. पंकज कुमार

  • पु.नि. मनिषा कुमारी

  • पु.अ.नि. मुकेश कुमार

  • पु.अ.नि. विकास कुमार

  • पु.नि. आकाश कुमार सिंह

  • साईबर अपराध थाना की तकनीकी टीम

    • आ. भावेश प्रसाद

    • आ. संदीप कुमार

    • आ. लखिन्द्र बेदिया

    • आ. राजकुमार उरांव

    • चा.आ. हरेन्द्र करमाली

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version