Home NEWS BOKARO झारखंड पिछड़ा आयोग अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव का बोकारो आगमन, कार्यकर्ताओं ने...

झारखंड पिछड़ा आयोग अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव का बोकारो आगमन, कार्यकर्ताओं ने किया भव्‍य स्वाग

0

जिले की स्थिति पर की समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन

बोकारो: झारखंड प्रदेश के पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव का बोकारो आगमन हुआ। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बोकारो के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्‍य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह का आयोजन बोकारो परिषद कार्यालय में किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे झामुमो के केंद्रीय सदस्य व बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने जिले की सामाजिक, शैक्षणिक व आर्थिक स्थिति पर विस्तार से जानकारी दी और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। श्री यादव ने पिछड़ा वर्ग से संबंधित लंबित मामलों के शीघ्र समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि आयोग हर वर्ग की समस्याओं को गंभीरता से लेकर समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

इस मौके पर कई प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। महानगर उपाध्यक्ष संजय केजरीवाल, प्रवक्ता आलोक सिंह, कोषाध्यक्ष राकेश सिन्हा, युवा मोर्चा अध्यक्ष रणधीर कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष फिरदोष नूरी, व्यावसायिक मोर्चा अध्यक्ष ज्योति प्रकाश द्विवेदी, चास नगर अध्यक्ष प्रमोद कुमार तापड़िया, सचिव भागीरथ शर्मा, सदानंद गोप, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमन वर्मा, सुनील सिंह, धर्मवीर गुप्ता, मस्तान अंसारी, रामदयाल सिंह, दिनेश बेसरा, हसन शेख, सलीम जी, प्रदीप यादव, दीपक जी, कलीम अंसारी, बम पांडे, रवि सिंह, मुक्तेश्वर महतो, राजकुमार सोरेन, पिंटू पासवान, दीपक बंसल, बैधनाथ पाल, हर्षदीप सिंह, अशोक हेंब्रम, प्रदीप मंडल, शमीर हुसैन, अनीत सिंह, श्याम कुमार बाउरी, अर्जुन महतो, सानिया बेगम, सुखविंदर सिंह, फिरोज अंसारी, अभिजीत सरकार, जयमाला देवी, रुबीना खातून, मन्नू सिन्हा, संजू देवी, आरती देवी, और रूपलाल मांझी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने आयोग की भूमिका की सराहना की और आशा जताई कि आने वाले समय में पिछड़े वर्ग के हितों को और सशक्त रूप से संरक्षित किया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version