Home NEWS BOKARO जेएमएम कार्यकर्ताओं ने चंचली माता मंदिर में की शिबू सोरेन के स्वास्थ्य...

जेएमएम कार्यकर्ताओं ने चंचली माता मंदिर में की शिबू सोरेन के स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना

0

शिबू सोरेन के स्वास्थ्य लाभ के लिए बोकारो में हवन-पूजन

बोकारो: झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के संस्थापक और झारखंड के पथप्रदर्शक कहे जाने वाले शिबू सोरेन के अस्वस्थ होने की खबर से पूरे राज्य में चिंता का माहौल है। इस बीच, उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर जेएमएम कार्यकर्ताओं ने पूजा-पाठ और हवन का सिलसिला शुरू कर दिया है।

रविवार को बोकारो महा नगर अध्यक्ष मंटू यादव की अगुवाई में माराफारी स्थित प्राचीन चंचली माता मंदिर में विशेष पूजा और हवन का आयोजन किया गया। इस दौरान गुरुजी की तस्वीर को माता चंचली के समक्ष रखकर उनके जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना की गई।

पूजा के दौरान मंदिर के मुख्य पुजारी गोपाल पांडे ने मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत हवन-पूजन कराया। मंटू यादव ने कहा,

“गुरुजी हमारे झारखंड के मार्गदर्शक हैं। माता चंचली और भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना करते हैं कि वे जल्द ही स्वस्थ होकर हमारे बीच लौटें और हम सभी को आशीर्वाद दें।”

मुख्य पुजारी गोपाल पांडे ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन विशेष रूप से शिबू सोरेन की दीर्घायु और निरोग जीवन की कामना हेतु किया गया है। पूजा में बड़ी संख्या में स्थानीय जेएमएम कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

 

इस आयोजन ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि शिबू सोरेन न केवल एक राजनेता हैं, बल्कि झारखंड के जनमानस के हृदय में एक गहरी श्रद्धा और विश्वास का नाम हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version