HomeNEWSJAAMTADAजामताड़ा में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन, 15 जुलाई को रांची...

जामताड़ा में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन, 15 जुलाई को रांची में राज्यस्तरीय आंदोलन की चेतावनी

चार सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

जामताड़ा, झारखंड | झारखंड राज्य चतुर्थ वर्गीय सरकारी कर्मचारी संघ के बैनर तले जामताड़ा में आज चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।
इस मौके पर कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए सरकार से जल्द से जल्द मांगों को मानने की अपील की।


कर्मचारियों की प्रमुख मांगें:

  1. वरियता एवं योग्यता के आधार पर तृतीय वर्ग के पद पर एकमुश्त प्रोन्नति

  2. केंद्र सरकार के अनुरूप 1800 ग्रेड पे को समूह “ग” में वर्गीकृत करना

  3. 10 वर्षों की सेवा के बाद 2400 रुपये ग्रेड पे की मंजूरी

  4. छठे वेतनमान आयोग के अनुसार वेतनमान को संशोधित कर 3050-4590 करना


राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी

कर्मचारियों ने सरकार से अपील की है कि उनकी वर्षों पुरानी मांगों को गंभीरता से लिया जाए। उन्होंने कहा कि लंबे समय से वे शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बातें रखते आ रहे हैं, लेकिन अब जरूरत पड़ी तो वे राज्यस्तरीय आंदोलन का रास्ता भी अपनाएंगे।

संघ ने जानकारी दी कि 15 जुलाई को राजधानी रांची में भी एक बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। यदि फिर भी सरकार ने ठोस निर्णय नहीं लिया, तो भविष्य में और उग्र आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।


सरकार से न्याय की उम्मीद

कर्मचारियों ने कहा कि वे सरकारी सेवा में निष्ठा से कार्य करते हैं, लेकिन उन्हें आज भी उचित वेतन और पदोन्नति का अधिकार नहीं मिला है। उन्होंने सरकार से जल्द समाधान करने की मांग दोहराई।


यह भी पढ़ें:

Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
सुरेश चौधरी, City Hulchul News के बोकारो संवाददाता हैं। वे जनहित, अपराध, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग में सक्रिय हैं। स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण जनसरोकारों को पाठकों तक सटीक एवं विश्वसनीय जानकारी के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments