- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
spot_img
HomeNEWSJAAMTADAजामताड़ा में जनता सेवा पार्टी का हल्ला बोल, गोड्डा पुलिस पर लगाए...

जामताड़ा में जनता सेवा पार्टी का हल्ला बोल, गोड्डा पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

spot_img

गोड्डा पुलिस पर अन्याय का आरोप, जनता सेवा पार्टी ने उठाई आवाज़

जामताड़ा:जनता सेवा पार्टी ने गोड्डा जिले की पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए और प्रशासन पर अन्याय करने का आरोप लगाया। मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय के सामने आयोजित बैठक में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि पुलिस झूठे केस बनाकर आम जनता को फँसा रही है।

फर्जी केस का आरोप

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जनसेना पार्टी के नेता राकेश लाल ने कहा कि गिरफ्तारी के दौरान किसी भी व्यक्ति के लिए हथियार छीनना संभव नहीं है। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन फर्जी तरीके से मामले दर्ज कर रही है। उन्होंने इसे आम जनता के अधिकारों का हनन बताते हुए सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग की।

बैठक में नेताओं की मौजूदगी

बैठक में जनता सेवा पार्टी के महिला मोर्चा की बबली मुर्मू, नगर अध्यक्ष पवन देव राम, जिला प्रवक्ता छोटेलाल मंडल, दुलाल भंडारी, लूसू मुर्मू, नन्दलाल हांसदा, संतोष मरांडी और चंद्रशेखर साव समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा की और कहा कि जनता को डराकर या झूठे केस थोपकर दबाया नहीं जा सकता।

आंदोलन की चेतावनी

पार्टी नेताओं ने साफ कहा कि जनता सेवा पार्टी अन्याय के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक आवाज़ उठाएगी। बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि आने वाले दिनों में जिलेभर में आंदोलन तेज किया जाएगा, ताकि आम जनता को न्याय मिल सके।

spot_img
Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
City Hulchul News के बोकारो संवाददाता। जनहित, अपराध और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष रिपोर्टिंग में सक्रिय।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
spot_img

Most Popular

spot_img