HomeNEWSBOKAROइस्पात मजदूर मोर्चा (सीटू) का 15वां सम्मेलन शुरू, मजदूर अधिकारों पर होगा...

इस्पात मजदूर मोर्चा (सीटू) का 15वां सम्मेलन शुरू, मजदूर अधिकारों पर होगा निर्णायक फैसला

झंडोत्तोलन और शहीद बेदी पर माल्यार्पण के साथ शुरुआत

बोकारो, 23 अगस्त 2025 : इस्पात मजदूर मोर्चा (सीटू) का 15वां दो दिवसीय सम्मेलन सेक्टर 2 स्थित कला केन्द्र में ध्वजारोहण और शहीद बेदी पर माल्यार्पण के साथ शुरू हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता बी.एन. मिश्रा और शशि कान्त सिन्हा ने की जबकि संचालन आर.के. गोराई ने किया। वातावरण शहीदों को लाल सलाम और मजदूर एकता के नारों से गूंज उठा।


तंपन सेन ने मजदूर आंदोलन पर जताई चिंता

सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए सीटू के राष्ट्रीय महामंत्री, पूर्व राज्यसभा सदस्य और एनजेसीएस सदस्य कामरेड तंपन सेन ने कहा कि “आज ट्रेड यूनियन आंदोलन निजीकरण और कॉरपोरेट दबाव के कारण कठिन दौर से गुजर रहा है। मोदी सरकार मजदूर विरोधी नीतियों को लागू करने में जुटी है। नया लेबर कोड मजदूरों को गुलाम बनाने का रास्ता खोल रहा है।”

उन्होंने कहा कि सेल प्रबंधन मजदूरों के वेतन समझौते को चार साल से टाल रहा है, 39 महीने का एरियर रोक दिया गया है और ग्रैच्युटी पर गैरकानूनी सिलिंग लगाकर मजदूरों का हक छीना जा रहा है। बोनस फार्मूले में भी सेल के मजदूरों के साथ अन्याय किया गया है।


ठेका मजदूरों की हालत पर गंभीर चर्चा

सम्मेलन में यह मुद्दा भी जोरदार ढंग से उठाया गया कि 20-25 वर्षों से काम कर रहे ठेका मजदूरों को न तो न्यूनतम मजदूरी मिलती है और न ही वैधानिक सुविधाएं। वे ग्रैच्युटी और अन्य भत्तों से भी वंचित हैं।


साझा आंदोलन का आह्वान

तंपन सेन ने कहा कि मजदूरों पर हो रहे हमलों के खिलाफ निर्णायक आंदोलन की ज़रूरत है। अब समय आ गया है कि सभी मजदूर संगठनों को एकजुट होकर सामूहिक लड़ाई छेड़नी होगी।


विभिन्न नेताओं का संबोधन

सम्मेलन में स्टील वर्कर्स फेडरेशन के महामंत्री ललित मोहन मिश्रा, सीटू झारखंड अध्यक्ष विश्वजीत देव, एटक महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह, एक्टू महामंत्री देवदीप सिंह दिवाकर, एआईयूटीयूसी महामंत्री मोहन चौधरी, सीटू राज्य उपाध्यक्ष जी.के. बख्सी समेत कई नेताओं ने संबोधित किया।


सम्मेलन की सफलता में योगदान

कार्यक्रम को सफल बनाने में के.एन. सिंह, आर.एन. सिंह, देव कुमार, आर.आर. पन्ना, पवन कुमार, अनन्त प्रसाद सहित कई कार्यकर्ताओं का योगदान सराहनीय रहा।

Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
सुरेश चौधरी, City Hulchul News के बोकारो संवाददाता हैं। वे जनहित, अपराध, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग में सक्रिय हैं। स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण जनसरोकारों को पाठकों तक सटीक एवं विश्वसनीय जानकारी के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments