HomeNEWSBOKAROबोकारो: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी

बोकारो: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी

धमकी देने वाला नंबर उत्तर प्रदेश से जारी, सिम धारक नैना सिंह के नाम पर

बोकारो: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी फोन कॉल के जरिए दी गई, जिसका सिम कार्ड उत्तर प्रदेश से खरीदा गया है। सिम धारक का नाम नैना सिंह बताया जा रहा है और इसे नॉर्थ ईस्ट से ऑपरेट किया जा रहा है।

बोकारो परिषद में मीडिया से बात करते हुए मंत्री इरफान अंसारी ने कहा—
रात में मुझे कॉल कर धमकी दी गई कि उत्तर प्रदेश से बाहर निकल जाओ। कॉल करने वाले ने जिस तरह की बातें कहीं, वह मैं मीडिया में दोहरा भी नहीं सकता। उस वक्त मैं दो मिनट तक सन्न रह गया, लेकिन मैं ऐसे धमकियों से डरने वाला नहीं हूं। मैं अपनी विचारधारा और जनता की सेवा के लिए हमेशा संघर्ष करता रहूंगा।”

मंत्री के पीए अजहरुद्दीन ने जानकारी दी कि धमकी मिलने के तुरंत बाद मामले की सूचना बोकारो एसपी और जामताड़ा एसपी को दी गई। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि धमकी देने वाला नंबर उत्तर प्रदेश से खरीदे गए सिम का है।

अजहरुद्दीन ने कहा
“मंत्री जी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और जनता का समर्थन मिल रहा है। यही कारण है कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है।”

Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
सुरेश चौधरी, City Hulchul News के बोकारो संवाददाता हैं। वे जनहित, अपराध, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग में सक्रिय हैं। स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण जनसरोकारों को पाठकों तक सटीक एवं विश्वसनीय जानकारी के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments