Home NEWS BOKARO हैप्पी स्ट्रीट बोकारो 2024: एक्टिव बोकारो, हेल्दी बोकारो थीम पर 14 दिसंबर...

हैप्पी स्ट्रीट बोकारो 2024: एक्टिव बोकारो, हेल्दी बोकारो थीम पर 14 दिसंबर से शुरुआत

0

हैप्पी स्ट्रीट 2024: बोकारो में फिर से लौटेगी खुशियों और स्वास्थ्य की राह

बोकारो स्टील प्लांट के तत्वावधान में इस वर्ष भी “हैप्पी स्ट्रीट” का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ 14 दिसंबर को सुबह 7:30 बजे किया जाएगा, जिसमें बीएसएल के वरीय अधिकारियों सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए बीएसएल द्वारा सभी आवश्यक तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं।

“एक्टिव बोकारो, हेल्दी बोकारो” के संदेश को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बोकारो के विभिन्न विद्यालयों, शिक्षण संस्थानों, बोकारो महिला समिति, संगीत कला अकादमी, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, रोटरी क्लब, लायंस क्लब, रोटरी क्लब ऑफ मिड टाउन कपल्स, पोस्टल फिलाटेली ग्रुप, एक्स-सर्विसमैन एसोसिएशन सहित कई सामाजिक संस्थाएँ हिस्सा लेंगी। साथ ही, बड़ी संख्या में शहरवासी भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बन सकेंगे।

हैप्पी स्ट्रीट का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों से जुड़े विशेषज्ञ अपने प्रदर्शन के माध्यम से लोगों को बेहतर, स्वस्थ और उत्साहपूर्ण जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

कार्यक्रम के संचालन हेतु बोकारो मॉल मोड़ से गांधी चौक तक की लेन को सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक आने वाले कुछ रविवारों पर वाहनों के लिए अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा। इस अवधि में शहरवासी खुले सड़क पर विभिन्न मनोरंजक, सांस्कृतिक और फिटनेस संबंधी गतिविधियों में शामिल होकर “एक्टिव बोकारो, हेल्दी बोकारो” के संदेश को आत्मसात करेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version