Home NEWS BOKARO बोकारो में बड़े स्तर पर सड़क सौंदर्यीकरण योजना शुरू, डीसी अजय नाथ...

बोकारो में बड़े स्तर पर सड़क सौंदर्यीकरण योजना शुरू, डीसी अजय नाथ झा ने की उच्चस्तरीय बैठक

0

बोकारो में सड़क सौंदर्यीकरण योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, ग्रीन बेल्ट से सजेगा शहर

शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक बड़े सौंदर्यीकरण अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत उकरीद मोड़ से नया मोड़ एवं गरगा पुल अमृत पार्क तक सड़कों के दोनों किनारों को आकर्षक और पर्यावरण अनुकूल स्वरूप दिया जाएगा।

मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में इस संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें डालमिया सीमेंट, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, बीएसएल सहित सभी सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।


ग्रीन बेल्ट और प्लांटेशन पर फोकस

प्रारंभिक योजना के अनुसार, सड़कों के दोनों किनारों पर ग्रीन बेल्ट कॉन्सेप्ट को मजबूत करते हुए बड़े पैमाने पर प्लांटेशन किया जाएगा।
इसके साथ ही पूरे मार्ग पर सुरक्षा बढ़ाने हेतु सीसीटीवी कैमरों की स्थापना भी प्रस्तावित है।


नया मोड़ और उकरीद मोड़ को मिलेगा आकर्षक रूप

  • नया मोड़ बिरसा मुंडा चौक को विशेष थीम के साथ सजाया जाएगा।

  • उकरीद मोड़ चौक का भी आधुनिक सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

  • इसके अलावा, दुदीबाग और शिबू सोरेन स्मृति भवन के पास स्थित शिबू सोरेन स्क्वायर को पर्यावरण और स्वच्छता थीम पर विकसित किया जाएगा।

सड़कों के किनारे जादू पेटिया पेंटिंग, आधुनिक कलाकृतियां और अन्य विजुअल एन्हांसमेंट भी किए जाएंगे। संपूर्ण डिजाइन में आर्किटेक्ट और इंजीनियरों की विशेषज्ञता शामिल होगी।


कमेटी करेगी मॉनिटरिंग और मेंटेनेंस

सभी कार्यों को योजनाबद्ध रूप से पूरा करने के लिए एक समन्वय कमेटी गठित की जाएगी।
निर्माण कार्य पूरा होने के बाद रखरखाव सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त की अध्यक्षता में एक मेंटेनेंस कमेटी भी कार्य करेगी।


बैठक में मौजूद रहे कई विभागों के प्रतिनिधि

इस समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, वन प्रमंडल पदाधिकारी संदीप शिंदे, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शक्ति कुमार, ओएनजीसी, डालमिया सीमेंट, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version