HomeNEWSBOKAROलगातार बारिश से गरगा नदी उफान पर, छोटा पुल जलमग्न, भर्रा के...

लगातार बारिश से गरगा नदी उफान पर, छोटा पुल जलमग्न, भर्रा के लोगों को आवागमन में परेशानी

पुल पर जल बहाव से आवाजाही प्रभावित, नदी की सफाई न होने से जलकुंभी का जमाव, स्थानीय व्यवसाय प्रभावित

बोकारो: बोकारो जिले में हो रही लगातार बारिश का असर अब गरगा नदी पर भी साफ नजर आने लगा है। गरगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और अब यह उफान पर पहुंच चुकी है

बारिश के कारण भर्रा को जोड़ने वाला छोटा पुल पूरी तरह से पानी में डूब गया है, जिससे इस रास्ते से आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। पुल के ऊपर से पानी का बहाव जारी है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बगल में स्थित बड़ा पुल अभी सुरक्षित है और उसी के जरिए लोग आने-जाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बारिश और फिसलन के चलते खतरा बना हुआ है।

इसके अलावा, नदी की समय पर सफाई नहीं होने के कारण पुल के पास भारी मात्रा में जलकुंभी जमा हो गया है, जिससे जल प्रवाह और अधिक बाधित हो गया है।

स्थानीय निवासी सूरज कुमार रजक, जो कपड़ा व्यवसाय से जुड़े हैं, ने बताया, “लगातार बारिश की वजह से न तो कपड़े सूख पा रहे हैं और न ही डिलीवरी समय पर हो पा रही है। छोटा पुल डूब जाने से ग्राहकों तक पहुंचने में समस्या हो रही है।”

नदी किनारे रहने वाले लोग भी संभावित बाढ़ और जलभराव को लेकर डरे हुए हैं। प्रशासन की ओर से अब तक कोई औपचारिक चेतावनी या सफाई अभियान की सूचना नहीं दी गई है।

Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
सुरेश चौधरी, City Hulchul News के बोकारो संवाददाता हैं। वे जनहित, अपराध, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग में सक्रिय हैं। स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण जनसरोकारों को पाठकों तक सटीक एवं विश्वसनीय जानकारी के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments