- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
spot_img
HomeCRIMEहत्या के आरोप में अशोक मंडल गिरफ्तार, चिटफंड विवाद बना जानलेवा हमला...

हत्या के आरोप में अशोक मंडल गिरफ्तार, चिटफंड विवाद बना जानलेवा हमला का कारण

spot_img

पुरानी दुश्मनी बनी मौत की वजह, SNMMCH में इलाज के दौरान हुई मौत

धनबाद: बरवाअड्‌डा थाना क्षेत्र के सपनपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पुराने चिटफंड विवाद को लेकर अशोक मंडल (पिता: स्व. गोखुल मंडल) ने जयपुर निवासी कामेश्वर मंडल (पिता: स्व. गौर चंद्र मंडल) पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल कामेश्वर मंडल को SNMMCH धनबाद ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना सुबह 8:35 बजे पुलिस को प्राप्त हुई। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस उप निरीक्षक रॉबिन्सन मुण्डरी और सहायक उप निरीक्षक सुधीर कुमार सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। बाद में SNMMCH पहुंचे पु.अ.नि. सोमेश्वर कुमार सिंह को मृतक के भाई कृष्णा मंडल से फर्दबयान प्राप्त हुआ, जिसके आधार पर कांड दर्ज किया गया।

चिटफंड में निवेश बना विवाद की जड़

जांच में सामने आया कि मृतक कामेश्वर मंडल “रोज वैली” नामक चिटफंड कंपनी में वर्ष 2000 के आसपास कार्यरत थे। उन्होंने अशोक मंडल को निवेश के लिए प्रेरित किया था, लेकिन कंपनी बंद हो जाने के बाद अशोक मंडल लगातार पैसे की मांग और गाली-गलौज करता था। इसी रंजिश के कारण उसने हत्या की योजना बनाई।

आरोपी की गिरफ्तारी व साक्ष्य की बरामदगी

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया, जिसमें थाना प्रभारी रजनी कांत, पु.अ.नि. अघनु मुण्डा, सोमेश्वर कुमार सिंह, रॉबिन्सन मुण्डरी, स.अ.नि. सुधीर कुमार और रिजर्व गार्ड बल शामिल थे। छापेमारी कर मुख्य आरोपी अशोक मंडल को गिरफ्तार किया गया।

उसकी निशानदेही पर निम्नलिखित साक्ष्य बरामद किए गए:

  • हत्या में प्रयुक्त एक कुल्हाड़ी

  • आरोपी के पहने हुए खून लगे गंजी और गमछा

  • घटनास्थल से मृतक का पुराना गमछा और फटा हुआ बेडशीट

आरोपी न्यायिक हिरासत में

गिरफ्तारी के बाद अशोक मंडल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य कोणों की भी पड़ताल की जा रही है।

spot_img
Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
City Hulchul News के बोकारो संवाददाता। जनहित, अपराध और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष रिपोर्टिंग में सक्रिय।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
spot_img

Most Popular

spot_img