Home NEWS DHANBAD धनबाद में चला एंटी क्राइम अभियान, SSP के निर्देश पर निकला पुलिस...

धनबाद में चला एंटी क्राइम अभियान, SSP के निर्देश पर निकला पुलिस काफिला

0

SSP प्रभात कुमार के निर्देश पर सिटी एसपी के नेतृत्व में पुलिस ने शहरभर में किया फ्लैग मार्च, असामाजिक तत्वों पर रखी पैनी नजर


धनबाद: जिले में अपराध पर अंकुश लगाने व विधि व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सोमवार शाम धनबाद पुलिस ने विशेष एंटी क्राइम अभियान चलाया। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देशानुसार इस अभियान की कमान सिटी एसपी ऋतविक श्रीवास्तव ने संभाली।

पुलिस केंद्र से निकले इस विशेष काफिले में करीब 50 बाइक सवार सिटी हॉक्स, पीसीआर वैन, थाना टीम, ट्रैफिक डीएसपी अरविन्द कुमार सिंह, साइबर डीएसपी संजीव कुमार, ट्रैफिक इंस्पेक्टर लव कुमार, सहित विभिन्न थाना प्रभारी मौजूद रहे।


शहर के संवेदनशील इलाकों में हुआ फ्लैग मार्च

पुलिस बल ने रणधीर वर्मा चौक, स्टेशन रोड, बैंक मोड़, धनसार, नया बाजार, वासेपुर, आजाद नगर, भूली, विनोद बिहारी चौक, मेमको मोड़, गोल बिल्डिंग, सरायढेला, स्टील गेट व हीरापुर जैसे प्रमुख इलाकों में गश्त किया।

इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए कई इलाकों में तलाशी व पूछताछ भी की।


अपराधियों पर शिकंजा और सुरक्षा का भरोसा

अभियान का उद्देश्य था — शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखना, असामाजिक तत्वों पर निगरानी, और आम जनता में सुरक्षा की भावना को और मजबूत करना। SSP ने साफ किया कि यह अभियान सिर्फ एक दिन का नहीं, बल्कि निरंतर चलता रहेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version