HomeCRIMEधनबाद साइबर पुलिस ने ठगी के आरोपी सुमन प्रसाद लकड़ा को किया...

धनबाद साइबर पुलिस ने ठगी के आरोपी सुमन प्रसाद लकड़ा को किया गिरफ्तार

धनबाद साइबर पुलिस ने ठगी के आरोपी सुमन प्रसाद लकड़ा को किया गिरफ्तार

धनबाद: साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए धनबाद साइबर पुलिस ने एक अहम आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुमन प्रसाद लकड़ा के रूप में हुई है, जिस पर ठगी का गंभीर आरोप है। आरोपी ने धनबाद के बरवाअड्डा निवासी नारायण मुर्मू से ₹1,71,150 की ठगी की थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी ने कृषि योजना के तहत विभिन्न लाभ देने का झांसा देकर पीड़ित से युनियन बैंक के एक खाते में रकम ट्रांसफर करवाई थी। जांच के दौरान पता चला कि वह खाता सुमन प्रसाद लकड़ा के नाम पर है।

रकम प्राप्त करने के बाद आरोपी ने कुछ पैसे एटीएम के माध्यम से निकाले और शेष राशि को अन्य बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया।

साइबर पुलिस की टीम ने तकनीकी जांच के बाद आरोपी को 22 मई 2025 को झारखंड के सिमडेगा जिले से विधिवत गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

पंजीकृत मामला विवरण:

कांड संख्या: 46/2020

धारा: 419, 420, 467, 468, 471, 120B, 34 भा.दं.वि.

आईटी एक्ट: 66C, 66D (आईटी अधिनियम 2000)

धनबाद साइबर पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में साइबर ठगों के खिलाफ सख्ती का संकेत है और आम नागरिकों के लिए एक चेतावनी भी।

City Hulchul Official
City Hulchul Officialhttp://cityhulchul.in
City Hulchul Official is a digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and reliable news from Bokaro, Jharkhand, and across India. Covering local news, politics, crime, education, business, sports, and public issues, City Hulchul aims to keep readers informed with factual and unbiased reporting.
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments