HomeNEWSBOKAROचास नगर निगम में मानसून पूर्व सफाई कार्य का निरीक्षण, एसडीओ चास...

चास नगर निगम में मानसून पूर्व सफाई कार्य का निरीक्षण, एसडीओ चास ने दिया त्वरित एक्शन का निर्देश

चास नगर निगम में मानसून पूर्व सफाई कार्य का निरीक्षण, एसडीओ चास ने दिया त्वरित एक्शन का निर्देश

बोकारो, 15 मई 2025 — बोकारो के उपायुक्त के निर्देशानुसार चास अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) द्वारा गुरुवार को चास नगर निगम क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया गया। आगामी मानसून को देखते हुए नालियों की स्थिति और सफाई कार्यों की प्रगति का गहन जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान एसडीओ चास ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक सुव्यवस्थित एक्शन प्लान के तहत कार्य किया जाए, ताकि मानसून के समय जलजमाव की समस्या से नागरिकों को राहत मिल सके। सिंगरिजोरिया क्षेत्र की स्थिति का भी अवलोकन किया गया, जहाँ मैनपावर और मशीनों के समुचित उपयोग की आवश्यकता पर बल दिया गया।

इस निरीक्षण में सहायक नगर आयुक्त, सिटी मैनेजर्स, सैनिटरी इंस्पेक्टर्स और निगम कर्मी मौजूद रहे। अपर नगर आयुक्त द्वारा भी विभिन्न इलाकों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

अपर नगर आयुक्त, चास नगर निगम के द्वारा भी विभिन्न क्षेत्रों में सफाई का जायजा लिया। चास जोधाडीह मोड़ पहुंचे, तो वहां नाली जाम की गंभीर समस्या देखने को मिली। तत्परता दिखाते हुए उन्होंने तत्काल जेसीबी मंगवाकर पाइप हटाने और नाली की सफाई कराने का निर्देश दिया। उनकी इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

इस पहल का उद्देश्य है कि नगर निगम क्षेत्र में समय से पहले सफाई कार्य पूर्ण कर मानसून में जनजीवन को सुचारू रखा जाए।

City Hulchul Official
City Hulchul Officialhttp://cityhulchul.in
City Hulchul Official is a digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and reliable news from Bokaro, Jharkhand, and across India. Covering local news, politics, crime, education, business, sports, and public issues, City Hulchul aims to keep readers informed with factual and unbiased reporting.
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments