HomeNEWSBOKAROचास: बांधडीह रेलवे साइडिंग में ट्रैक्टर चालक को अपराधियों ने मारी चार...

चास: बांधडीह रेलवे साइडिंग में ट्रैक्टर चालक को अपराधियों ने मारी चार गोलियां, हालत गंभीर

बांधडीह रेलवे साइडिंग में ट्रैक्टर चालक को अपराधियों ने मारी चार गोलियां

बोकारो,चास: मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बांधडीह रेलवे साइडिंग में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब दो बाइक सवार अपराधियों ने ट्रैक्टर चालक जादू साहिस को चार गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल चालक को तत्काल बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना स्थल पर पहुंचे एसपी, जांच शुरू

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी हरविंदर सिंह खुद मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से पांच खोखा बरामद किया है। साथ ही घटनास्थल से एक पर्चा भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है।

पेट, कमर और पैर में लगी गोलियां

पुलिस के अनुसार, चालक रेलवे साइडिंग पर मिट्टी लेकर पहुंचा था। इसी दौरान अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। जादू साहिस को पेट, कमर और पैर में गोली लगी है।

दहशत का माहौल, रंगदारी से जोड़कर देखी जा रही घटना

रेलवे साइडिंग में पिछले छह महीने से बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य चल रहा था। स्थानीय लोग इस घटना को रंगदारी से भी जोड़कर देख रहे हैं। गोलीबारी की खबर फैलते ही इलाके में दहशत का माहौल है।

स्थानीय लोगों की तत्परता से बची जान

घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों ने घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस ने घटनास्थल को घेर कर छानबीन शुरू कर दी है।

Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
सुरेश चौधरी, City Hulchul News के बोकारो संवाददाता हैं। वे जनहित, अपराध, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग में सक्रिय हैं। स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण जनसरोकारों को पाठकों तक सटीक एवं विश्वसनीय जानकारी के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments