HomeNEWSBOKAROचंदनकियारी में DC का औचक निरीक्षण, PDS दुकान की व्यवस्था परखी

चंदनकियारी में DC का औचक निरीक्षण, PDS दुकान की व्यवस्था परखी

कार्डधारियों से सीधे संवाद, राशन वितरण और पारदर्शिता पर लिया फीडबैक

चंदनकियारी में रविवार को जन वितरण प्रणाली (PDS) की व्यवस्था को परखने के लिए उपायुक्त अजय नाथ झा ने औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण चंदनकियारी प्रखंड के झालबरदा गांव स्थित PDS दुकान (लाइसेंस संख्या 06/सीकेवाई/03) में किया गया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने खाद्यान्न के आवंटन, उपलब्धता और वितरण प्रक्रिया का गहन जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद कार्डधारियों, खासकर उपासी देवी समेत अन्य लाभुकों से सीधे बातचीत कर राशन वितरण की नियमितता, पारदर्शिता और गुणवत्ता की जानकारी ली।

उपायुक्त ने लाभुकों से फीडबैक लेते हुए यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि सभी पात्र लोगों को समय पर और उचित मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि जन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस दौरान उपायुक्त ने PDS दुकानदार महेश प्रसाद सिंह चौधरी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि खाद्यान्न आवंटन और वितरण से संबंधित सभी पंजी अद्यतन रखें और अभिलेखों का नियमित संधारण सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के मौके पर सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह सहित अन्य कर्मी भी उपस्थित रहे।

City Hulchul Official
City Hulchul Officialhttp://cityhulchul.in
City Hulchul Official is a digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and reliable news from Bokaro, Jharkhand, and across India. Covering local news, politics, crime, education, business, sports, and public issues, City Hulchul aims to keep readers informed with factual and unbiased reporting.
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments