मधेशिया वैश्य महासभा ने प्रधानमंत्री को लिखा पोस्टकार्ड, सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल की भी माँग
बोकारो: बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के विस्तारीकरण को शीघ्र प्रारंभ करने की मांग को लेकर बोकारो जिला मधेशिया वैश्य महासभा ने शुक्रवार को महाहस्ताक्षर अभियान चलाया। अभियान के तहत राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में समाज के सैकड़ों लोगों ने प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड लिखकर इस परियोजना को जल्द धरातल पर उतारने की अपील की।
अभियान के दौरान लोगों ने प्रधानमंत्री से बोकारो जेनरल अस्पताल (BGH) को सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाने की भी मांग की, ताकि बोकारो और आसपास के जिलों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध हो सके।
बोकारो की अर्थव्यवस्था और रोज़गार का आधार: महासभा
महासभा के अध्यक्ष कारू प्रसाद ने कहा कि—
“बीएसएल बोकारो की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। इसके विस्तारीकरण से न सिर्फ बोकारो बल्कि पूरे झारखंड की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। बड़ी संख्या में रोजगार का सृजन होगा और उद्योग-धंधे भी विस्तार पाएंगे।”
बाज़ार और निवेश को मिलेगा नया आयाम
अभियान का नेतृत्व कर रहे राजकुमार गुप्ता ने कहा कि बीएसएल विस्तार से बोकारो का व्यापारिक माहौल मजबूत होगा।
“बाजार में नई पूंजी का निवेश होगा और व्यवसायियों सहित बोकारो के सभी वर्गों को इसका लाभ मिलेगा।”
उन्होंने सभी समाज के लोगों से अपील की कि वे इस अभियान का समर्थन करें और प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड लिखकर इस परियोजना की मांग को और मजबूत करें।
बड़ी संख्या में समाज का समर्थन
कार्यक्रम में महासभा के महामंत्री संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रविण रंजन, उपाध्यक्ष देवनारायण शाह, दिलीप प्रसाद गुप्ता, सुबोध गुप्ता, तरूण मधेशिया, सह महामंत्री कामता प्रसाद, अमरकान्त प्रसाद, पुजा गुप्ता और रंजु कुमारी सहित सैकड़ों महिला-पुरुष शामिल हुए।
सभी ने एक स्वर में बोकारो के विकास और रोजगार सृजन के लिए बीएसएल विस्तारीकरण और BGH को सुपरस्पेशलिटी अस्पताल बनाने की मांग दोहराई।







