Home NEWS BOKARO BSL में नए HR प्रमुख का स्वागत, SC/ST & Backward Employees Council...

BSL में नए HR प्रमुख का स्वागत, SC/ST & Backward Employees Council ने सौंपा ज्ञापन

0
BSL में नए HR प्रमुख का स्वागत, SC/ST & Backward Employees Council ने सौंपा ज्ञापन

Bokaro Steel Plant में SC/ST और Backward Employees Council ने किया HR प्रमुख का स्वागत, सौंपा ज्ञापन

बोकारो, झारखंड:
आज बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) के नव नियुक्त मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री एके शरण का ऑल इंडिया एससी/एसटी एवं बैकवर्ड एम्प्लॉयीज कोऑर्डिनेशन काउंसिल, बोकारो यूनिट की ओर से औपचारिक स्वागत और अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में BSL की SC/ST लाइजन अधिकारी सह सहायक महाप्रबंधक निवेदिता शिप्रा हेम्बरम की गरिमामयी उपस्थिति रही।


समावेशी नीतियों के लिए सौंपा गया मांग पत्र

इस अवसर पर संगठन की ओर से एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें SC/ST और OBC कर्मचारियों के लिए निम्न मांगें रखी गईं:

  • आरक्षण, प्रमोशन और रोस्टर प्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाया जाए।

  • सभी प्रक्रियाओं को ऑनलाइन सिस्टम से जोड़ा जाए, जिससे भेदभाव मुक्त और ट्रैक योग्य प्रणाली सुनिश्चित हो सके।

  • CCR Grade प्रणाली में SC/ST व बैकवर्ड वर्ग के कर्मचारियों को विशेष ध्यान देने की बात कही गई।


कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारीगण

इस अवसर पर काउंसिल के राष्ट्रीय और स्थानीय प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही। प्रमुख उपस्थितियों में शामिल थे:

  • सरोज कुमार, अध्यक्ष – ऑल इंडिया SC/ST & Backward Employees Council (सेल संगठन)

  • अमन कुमार, अध्यक्ष – BSL यूनिट, बिजय राम, उपाध्यक्ष, अशोक सोरेन, सचिव, राजेश कुमार, सचिव

  • वीरेंद्र पासवान, संयुक्त सचिव

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version