HomeNEWSBOKAROबोकारो कोषागार घोटाला: अवैध निकासी 6 करोड़ पार, जांच में नए नाम...

बोकारो कोषागार घोटाला: अवैध निकासी 6 करोड़ पार, जांच में नए नाम उजागर

2016 से जांच के अधीन कोषागार घोटाले में रकम 4.29 करोड़ से बढ़कर 6 करोड़ पार, कई नाम उजागर, चार सदस्यीय जांच टीम गठित।

बोकारो: बोकारो कोषागार घोटाले में एक और बड़ा खुलासा सामने आया है। अवैध निकासी की रकम अब 6 करोड़ रुपये के पार पहुंचने के संकेत मिले हैं। जिला प्रशासन ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की बात कही है।

समाहरणालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उपायुक्त अजय नाथ झा ने बताया कि कोषागार से पुलिस विभाग के एक लेखापाल द्वारा अवैध निकासी का मामला वर्ष 2016 से जांच के अधीन है। पहले यह राशि 4 करोड़ 29 लाख 71 हजार रुपये बताई जा रही थी, लेकिन अब जांच में यह बढ़कर 6 करोड़ से अधिक होने के संकेत मिले हैं।

प्रारंभिक जांच में राम नरेश सिंह, उपेंद्र सिंह और एस कुमार समेत कई अन्य नाम सामने आए हैं, जिनके नाम पर फर्जी निकासी की गई। प्रशासन का मानना है कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच टीम का गठन किया गया है। वहीं राज्य स्तर पर भी इस मामले की अलग से जांच जारी है।

उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा, “कोषागार से अवैध निकासी का मामला बेहद गंभीर है। इसे जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लिया गया है। जांच जारी है और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

जिला प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जांच पूरी होने के बाद सभी तथ्यों को सार्वजनिक किया जाएगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments