HomeNEWSBOKAROबोकारो स्टील प्लांट में मजदूरों का आक्रोश, 5 सितंबर को हड़ताल का...

बोकारो स्टील प्लांट में मजदूरों का आक्रोश, 5 सितंबर को हड़ताल का ऐलान

क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ ने प्रबंधन पर लगाया वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार का आरोप

बोकारो: सेल/बोकारो इस्पात संयंत्र के कोक-ओवन कैंटीन नंबर-01 में सोमवार दोपहर 1 बजे क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ (हिन्द मजदूर सभा से संबद्ध) की विशाल सभा आयोजित हुई। इस सभा में 05 सितंबर 2025 को प्रस्तावित हड़ताल को सफल बनाने के लिए रणनीति पर चर्चा की गई। मजदूरों का आक्रोश प्रबंधन के खिलाफ चरम पर दिखाई दिया।


प्रबंधन की नीतियों से मजदूर नाराज

सभा को संबोधित करते हुए संघ के महामंत्री सह सदस्य एनजेसीएस राजेंद्र सिंह ने कहा कि सेल और बोकारो प्रबंधन ने निरंकुशता की सारी हदें पार कर दी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि—

  • अधिकारी शीर्ष से लेकर निचले स्तर तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं।

  • मजदूरों के अधिकारों की लगातार अनदेखी हो रही है।

  • ईएसआईसी से बाहर हो चुके स्किल्ड मजदूरों और उनके परिवारों के लिए इलाज की वैकल्पिक व्यवस्था अब तक नहीं की गई।

  • न तो प्रमोशन पॉलिसी बनी, न नाइट शिफ्ट अलाउंस मिल रहा है।

  • ठेका मजदूरों के बच्चों की शिक्षा भगवान भरोसे छोड़ दी गई है।

  • ग्रेच्युटी कानून का उल्लंघन कर भारत सरकार के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

सिंह ने कहा कि मजदूर अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं।


3 सितंबर की बैठक पर टिकी निगाहें

राजेंद्र सिंह ने चेतावनी दी कि अगर 03 सितंबर को होने वाली सहायक श्रमायुक्त की बैठक में मजदूरों की मांगों पर ठोस निर्णय नहीं हुआ, तो 05 सितंबर सुबह 6 बजे से कोक-ओवन, ब्लास्ट फर्नेस और ट्रैफिक विभाग के मजदूर पूर्ण हड़ताल पर चले जाएंगे।

उन्होंने कहा, “या तो मजदूरों को उनका अधिकार दिया जाए, या बोकारो स्टील प्लांट को हड़ताल में झोंकने की तैयारी कर ली जाए।”


अन्य नेताओं ने भी जताया आक्रोश

सभा को राजेंद्र सिंह के अलावा सुभाषचंद्र कुम्भकार, शशिभूषण, जुम्मन खान, दुर्गेश कुमार, सूरज कुमार, नागेंद्र कुमार, अभय शर्मा, हरेराम, सुमन पासवान, अमित यादव, उज्जवल कुमार, चुन्नु मिश्रा, अक्षय कुमार और राजेश महतो ने संबोधित किया। सभी ने मजदूरों की मांगों पर जल्द कार्रवाई की जरूरत पर जोर दिया।

Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
सुरेश चौधरी, City Hulchul News के बोकारो संवाददाता हैं। वे जनहित, अपराध, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग में सक्रिय हैं। स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण जनसरोकारों को पाठकों तक सटीक एवं विश्वसनीय जानकारी के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments