Home NEWS BOKARO बोकारो में सर्पदंश दिवस पर जागरूकता रैली, ग्रामीणों से झाड़-फूंक पर निर्भर...

बोकारो में सर्पदंश दिवस पर जागरूकता रैली, ग्रामीणों से झाड़-फूंक पर निर्भर न रहने की अपील

0

बोकारो में सर्पदंश दिवस पर जागरूकता रैली, ग्रामीणों से झाड़-फूंक पर निर्भर न रहने की अपील

बोकारो: अंतरराष्ट्रीय सर्पदंश दिवस पर शुक्रवार को आम जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से सिविल सर्जन कार्यालय परिसर से सहियाओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण प्रसाद और सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. एन.पी. सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई। रैली कैम्प-2 से टाउन हॉल होते हुए आईडीएसपी कार्यालय तक निकाली गई।

जिलेभर में एक सप्ताह तक अभियान

सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण प्रसाद ने बताया कि यह अभियान बोकारो जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में एक सप्ताह तक चलाया जाएगा। ग्रामीणों को सांप काटने के बाद क्या करें और क्या न करें, इस बारे में जानकारी दी जाएगी।

सांप काटने पर क्या करें और क्या न करें

उन्होंने स्पष्ट किया कि सांप काटने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। झाड़-फूंक का सहारा बिल्कुल न लें, क्योंकि इससे स्थिति और बिगड़ सकती है। समय पर इलाज न मिलने से मरीज की जान भी जा सकती है।

अधिकारी और कर्मचारी रहे उपस्थित

मौके पर आरसीएच पदाधिकारी डॉ. सेलिना टुडू, जिला कार्यक्रम समन्वयक, डीडीएम कंचन, डीडीएम आईडीएसपी संतोष कुमार समेत सिविल सर्जन कार्यालय के सभी पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version