Home NEWS BOKARO बोकारो में नागरिक सुरक्षा की ओर से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

बोकारो में नागरिक सुरक्षा की ओर से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

0

बोकारो में नागरिक सुरक्षा की ओर से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

चास: उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर शुक्रवार को जिला रामरुद्र मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, चास में नागरिक सुरक्षा बोकारो की ओर से एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान विद्यार्थियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, यातायात नियमों तथा दुर्घटना में घायल व्यक्ति को प्राथमिक चिकित्सा देकर अस्पताल तक सुरक्षित पहुंचाने संबंधी प्रशिक्षण दिया गया।

विशेषज्ञों ने दी जानकारी

कार्यक्रम में सिविल डिफेंस डिविजनल वार्डन डॉ. एस.पी. वर्मा ने सर्पदंश से बचाव और प्राथमिक उपचार की जानकारी दी। साथ ही सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को सही तरीके से प्राथमिक चिकित्सा देने और अस्पताल तक पहुंचाने के तरीके बताए।

पुलिस और नागरिक सुरक्षा की सक्रिय भागीदारी

प्रशिक्षण में चास थाना से रंजीत कुमार यादव और अजय कुमार शर्मा, यातायात पुलिस सहायक अवर निरीक्षक संतोष कुमार, तथा नागरिक सुरक्षा बोकारो से डॉ. एस.पी. वर्मा, मुरारी मोहन झा और जय प्रकाश सिंह शामिल हुए।

तीन सौ से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

इस अवसर पर विद्यालय परिवार के शिक्षकों एवं कर्मचारियों सहित लगभग 300 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि उपायुक्त बोकारो की पहल पर जिले के सभी सरकारी उच्च विद्यालयों और कॉलेजों में इस तरह का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version