HomeNEWSबोकारो में सघन जांच अभियान, दो ट्रैक्टर बालू खनिज के साथ जब्त

बोकारो में सघन जांच अभियान, दो ट्रैक्टर बालू खनिज के साथ जब्त

बोकारो: उपायुक्त बोकारो के निर्देशानुसार मंगलवार, 12 अगस्त 2025 को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रशासन ने दो अलग-अलग स्थानों से अवैध रूप से बालू खनिज का परिवहन कर रहे ट्रैक्टरों को जब्त किया।

पेटरवार थाना अंतर्गत ओबरा फोरलेन क्रॉसिंग के पास मुख्य सड़क पर एक ट्रैक्टर को अवैध रूप से बालू खनिज का उत्खनन एवं प्रेषण करते हुए पकड़ा गया। ट्रैक्टर को विधिवत जब्त कर पेटरवार थाना को सुपुर्द किया गया और संबंधित मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

इसी क्रम में सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के जेप-4 कार्यालय मुख्य द्वार के पास सड़क पर एक अन्य ट्रैक्टर को अवैध रूप से बालू खनिज का प्रेषण करते हुए पकड़ा गया। इसे भी विधिवत जब्त कर थाना को सुपुर्द किया गया और प्राथमिकी दर्ज की गई।

इस अभियान में खान निरीक्षक सीताराम टुडू के नेतृत्व में पुलिस बल सक्रिय रहा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन एवं खनिज परिवहन पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
सुरेश चौधरी, City Hulchul News के बोकारो संवाददाता हैं। वे जनहित, अपराध, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग में सक्रिय हैं। स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण जनसरोकारों को पाठकों तक सटीक एवं विश्वसनीय जानकारी के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments