HomeNEWSBOKAROबोकारो में राइडर कंपनी पर वेतन न मिलने से कर्मचारियों में आक्रोश,...

बोकारो में राइडर कंपनी पर वेतन न मिलने से कर्मचारियों में आक्रोश, डीसी को सौंपा ज्ञापन

कर्मियों ने कहा- चार महीने से नहीं मिला वेतन, ESIC और PF की सुविधा भी नहीं

बोकारो: जिले के नौ अलग-अलग विभागों में बिजली आपूर्ति का कार्य करने वाली राइडर कंपनी के खिलाफ कर्मचारियों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। कंपनी द्वारा बीते चार महीनों से वेतन नहीं दिए जाने के विरोध में मंगलवार को सभी कर्मी जिला समाहरणालय पहुंचे और उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।

कर्मियों ने आरोप लगाया कि उन्हें न तो समय पर वेतन मिल रहा है और न ही ईएसआईसी और पीएफ की सुविधा। उनका कहना है कि 2018 से ईएसआई और पीएफ बकाया है, और उन्हें अब तक इनका कोड नंबर तक नहीं मिला है।

वेतन नहीं, आश्वासन बहुत

कर्मियों के मुताबिक, हर बार जब वे आंदोलन या हड़ताल करते हैं, तब कंपनी 1 से 10 तारीख के बीच भुगतान करने का आश्वासन देती है, लेकिन हर बार यह वादा झूठा साबित होता है।

“हमारी हालत दयनीय हो चुकी है। परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। हम चाहते हैं कि हर महीने समय पर वेतन मिले और सभी कानूनी सुविधाएं दी जाएं,” – एक कर्मी ने कहा।

शोषण के खिलाफ लामबंद

राइडर कंपनी द्वारा किए जा रहे कथित शोषण के खिलाफ कर्मियों ने डीसी से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि अगर जल्द ही समाधान नहीं निकला, तो वे वृहद आंदोलन करेंगे।

Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
सुरेश चौधरी, City Hulchul News के बोकारो संवाददाता हैं। वे जनहित, अपराध, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग में सक्रिय हैं। स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण जनसरोकारों को पाठकों तक सटीक एवं विश्वसनीय जानकारी के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments