HomeNEWSBOKAROबोकारो पुलिस ने लॉन्च किया “रक्षक राइडर”, अपराधियों पर कसेंगे नकेल

बोकारो पुलिस ने लॉन्च किया “रक्षक राइडर”, अपराधियों पर कसेंगे नकेल

अपराधियों की स्पीड पर पुलिस का करारा जवाब – 150 सीसी बाइक से लैस रक्षक राइडर तैयार

बोकारो: शहर में अपराधियों पर अंकुश लगाने और आम जनता को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए बोकारो पुलिस ने “रक्षक राइडर” की शुरुआत की है। इस योजना के तहत पुलिस मुख्यालय से प्राप्त 150 सीसी की 50 पल्सर बाइक को बोकारो पुलिस लाइन से रवाना किया गया।

एसपी हरविंदर सिंह ने किया शुभारंभ

बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने पुलिस लाइन से 50 रक्षक राइडर बाइक के साथ-साथ थानों की पेट्रोलिंग गाड़ियां और हाईवे पेट्रोलिंग वाहनों की भी ब्रांडिंग की। सभी गाड़ियों पर डायल 112 लिखा गया है, ताकि लोग आसानी से आपातकालीन स्थिति में पुलिस से तुरंत संपर्क कर सकें।

सिटी पुलिसिंग को मिलेगी मजबूती

एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि मुख्यालय से मिली इन बाइकों का उद्देश्य सिटी पुलिसिंग और पेट्रोलिंग को मजबूत करना है। उन्होंने कहा –

“मैंने इनका नाम रक्षक राइडर दिया है, क्योंकि जिस तरह रक्षक लोगों की सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं, उसी तरह रक्षक राइडर भी किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तत्पर रहेंगे।”

हाईवे पेट्रोलिंग होगी और तेज

मुख्यालय से मिली 150 सीसी की बाइकों को अपराधियों की स्पीड के मुकाबले सक्षम बताया गया। साथ ही पेट्रोलिंग और हाईवे पेट्रोलिंग की गाड़ियों को भी मॉडिफाई किया गया है, ताकि वे तेज गति से मूवमेंट कर सकें और घटनास्थल पर तुरंत पहुंच सकें।

Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
सुरेश चौधरी, City Hulchul News के बोकारो संवाददाता हैं। वे जनहित, अपराध, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग में सक्रिय हैं। स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण जनसरोकारों को पाठकों तक सटीक एवं विश्वसनीय जानकारी के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments