Home NEWS BOKARO बोकारो जिला ओलंपिक संघ की वार्षिक बैठक सम्पन्न, राष्ट्रीय खेल दिवस पर...

बोकारो जिला ओलंपिक संघ की वार्षिक बैठक सम्पन्न, राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रतिभाओं को किया जाएगा सम्मानित

0

बोकारो ओलंपिक संघ वार्षिक बैठक: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान, खेल मेला का आयोजन प्रस्तावित

बोकारो: बोकारो जिला ओलंपिक संघ की वार्षिक बैठक रविवार को S K Marshal Art Academy, GC-3, सिटी सेंटर, सेक्टर -4, बोकारो इस्पात नगर में संघ अध्यक्ष बिपिन कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन महासचिव गोपाल ठाकुर ने अध्यक्ष की अनुमति से किया।

बैठक में जिले में आयोजित हो रहे सरकारी एवं गैर सरकारी खेल गतिविधियों और झारखंड ओलंपिक संघ के मार्गदर्शन पर गहन चर्चा की गई। महासचिव ठाकुर ने जानकारी दी कि आगामी राष्ट्रीय खेल दिवस (मेजर ध्यानचंद जयंती) के अवसर पर बोकारो की खेल प्रतिभाओं को सम्मानित करने हेतु सम्मान समारोह एवं खेल मेला का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर बोकारो के नव पदस्थापित उपायुक्त से प्रतिनिधिमंडल मिलकर विस्तार से चर्चा करेगा।

खेल संघों को दी गई मान्यता, अंतरराष्ट्रीय कोच और नए अध्यक्ष का सम्मान

इस अवसर पर संघ के कोषाध्यक्ष सोनू द्वारा उपस्थित सभी खेल संघों को झारखंड ओलंपिक संघ द्वारा मान्यता प्राप्त राज्य खेल संघों के आधार पर जिला स्तर पर affiliation रसीद प्रदान की गई।

बैठक के बाद, बहरीन देश की कबड्डी टीम के मुख्य कोच बनाए जाने पर अंतरराष्ट्रीय कोच तेजनारायण प्रसाद माधव को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, बोकारो जिला बास्केटबॉल संघ के नव चयनित अध्यक्ष सतेन्द्र नारायण सिंह को भी पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी गई।

उपस्थित गणमान्य सदस्य

बैठक में राजेश्वर सिंह, महेंद्र प्रसाद, राम लखन मिस्त्री, नवनीत सोनू, संजीव कुमार, शेख नसीमुद्दीन, सतेन्द्र नारायण सिंह, खेदू गोराई, प्रकाश सिंह, अजीम हुसैन, दीपक रंजन, पायल सिंह, किंकर कृष्णा, पवन कुमार सिंह, लखी कांत साहू समेत कई सदस्य उपस्थित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version