HomeNEWSBOKAROबोकारो स्टील के नाम पर जमाबंदी दर्ज करने के खिलाफ विधायक श्वेता...

बोकारो स्टील के नाम पर जमाबंदी दर्ज करने के खिलाफ विधायक श्वेता सिंह का धरना

कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह ने अपनी ही सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

बोकारो :बोकारो स्टील के नाम पर रजिस्टर टू में जमाबंदी दर्ज कर नाम चढ़ाने के मामले को लेकर बोकारो की कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

विधायक श्वेता सिंह ने बोकारो विस्थापित अधिकार संघ के बैनर तले विस्थापितों और समर्थकों के साथ बोकारो उपाय कार्यालय परिसर में धरना दिया और मांग पत्र भी जिला प्रशासन को सौंपा।


विस्थापितों में आक्रोश

जानकारी के अनुसार, बोकारो जिला प्रशासन ने 19 गांव को पंचायत में शामिल करने का फैसला लिया था। लेकिन बाद में इन गांवों की जमीन पर बोकारो स्टील का नाम रजिस्टर टू में दर्ज कर दिया गया, जिससे विस्थापितों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है।


धरना स्थल पर विधायक श्वेता सिंह ने कहा:

“हमारा एक ही उद्देश्य है कि इन गांवों को पंचायत में शामिल किया जाए। इसके लिए अगर मुझे विधायक की कुर्बानी भी देनी पड़े तो मैं तैयार हूं। अधिकारियों ने विस्थापितों के साथ छल किया है। इस मुद्दे को मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के सामने भी उठाऊंगी।”


धरना में शामिल झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के केंद्रीय सदस्य हीरालाल मांझी ने आरोप लगाया कि:

“जिले के अधिकारी बोकारो स्टील की जमीन के मामले में सरकार को गुमराह कर रहे हैं। बिना संघर्ष के कुछ हासिल नहीं होता। सरकार हमारी है, लेकिन लड़ाई निर्णायक होगी।”

Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
सुरेश चौधरी, City Hulchul News के बोकारो संवाददाता हैं। वे जनहित, अपराध, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग में सक्रिय हैं। स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण जनसरोकारों को पाठकों तक सटीक एवं विश्वसनीय जानकारी के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments