HomeNEWSबोकारो: उपायुक्त के निर्देश पर खेतको में छापामारी, 5200 घनफीट अवैध बालू...

बोकारो: उपायुक्त के निर्देश पर खेतको में छापामारी, 5200 घनफीट अवैध बालू जब्त

खेतको नहर के पास छापामारी में बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन पर प्रशासन सख्त

बोकारो: बोकारो उपायुक्त के निर्देशानुसार आज पेटरवार थाना क्षेत्र के ग्राम खेतको स्थित नहर के समीप एक विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान लगभग 5200 घनफीट अवैध बालू भंडारित पाया गया, जिसे तत्काल विधिवत रूप से जप्त कर लिया गया।

इस मामले में पेटरवार थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की जांच की जा रही है। छापामारी अभियान में खान निरीक्षक सीताराम टुडू के साथ स्थानीय पुलिस बल भी सक्रिय रूप से मौजूद था।


अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती जारी

प्रशासन द्वारा चलाया गया यह अभियान जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर लगाम लगाने के प्रयास का हिस्सा है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज भंडारण और खनन गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

इस तरह की कार्यवाहियों से यह संदेश स्पष्ट है कि प्रशासन प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और कानून के सख्त पालन के लिए प्रतिबद्ध है।

Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
सुरेश चौधरी, City Hulchul News के बोकारो संवाददाता हैं। वे जनहित, अपराध, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग में सक्रिय हैं। स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण जनसरोकारों को पाठकों तक सटीक एवं विश्वसनीय जानकारी के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments