HomeNEWSBOKAROउपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी...

उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी ने की जन-अर्जियों की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को संवेदनशीलता व तत्परता से निष्पादन का निर्देश।

जिला समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में सुनी गईं जनता की समस्याएँ, अपर समाहर्ता ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

बोकारो: उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देशानुसार आज समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएँ रखीं, जिन्हें अपर समाहर्ता ने एक–एक कर सुना।

जनता दरबार में निबंधित जमीन को ऑनलाइन कराने, भूमि विवाद, रोजगार, प्रमाण पत्र निर्गत नहीं होने से सम्बंधित कई आवेदन प्राप्त हुए। अपर समाहर्ता ने सभी आवेदनों की गंभीरता से समीक्षा की और संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को त्वरित और पारदर्शी ढंग से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग सह प्रभारी पदाधिकारी जन शिकायत कोषांग पियूष सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी ने कहा कि जनता दरबार आम लोगों की समस्याओं के त्वरित निवारण का एक प्रभावी माध्यम है, इसलिए सभी अधिकारी शिकायतों के निष्पादन में संवेदनशीलता, तत्परता एवं उत्तरदायित्व का परिचय दें।

Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
सुरेश चौधरी, City Hulchul News के बोकारो संवाददाता हैं। वे जनहित, अपराध, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग में सक्रिय हैं। स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण जनसरोकारों को पाठकों तक सटीक एवं विश्वसनीय जानकारी के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments