HomeNEWSBERMOईद-उल-जुहा को लेकर बोकारो प्रशासन सतर्क, डीसी ने किया कंट्रोल रूम से...

ईद-उल-जुहा को लेकर बोकारो प्रशासन सतर्क, डीसी ने किया कंट्रोल रूम से सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

ईद-उल-जुहा को लेकर बोकारो प्रशासन सतर्क, डीसी ने किया कंट्रोल रूम से सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

बोकारो: ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को लेकर बोकारो जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। जिले भर के संवेदनशील और चिन्हित क्षेत्रों में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी  अजय नाथ झा स्वयं स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

शनिवार को डीसी ने कंपोजिट कंट्रोल रूम (सीसीआर) में अधिष्ठापित सीसीटीवी कैमरों और एलईडी टीवी के माध्यम से जिले के विभिन्न स्थानों की लाइव निगरानी की। उनके साथ अनुमंडल पदाधिकारी चास  प्रांजल ढांडा, जिला परिवहन पदाधिकारी वंदना शेजवलकर, बीडीओ चास डॉ. प्रदीप कुमार, सीओ चास  दीवाकर दूबे, एवं सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी  अविनाश कुमार सिंह भी मौजूद रहे।


डायल 100/112 से प्राप्त शिकायतों की ली जानकारी, संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी के निर्देश

कंट्रोल रूम में डीसी ने प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों से कानून व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी अलर्ट मोड में रहें, गश्ती तेज करें, और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी बनाए रखें। साथ ही डायल 100/112 पर आई शिकायतों पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भी टीम से मांगी।


भरा बस्ती, रितुडीह, सिवनडीह सहित कई क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण

डीसी ने भरा बस्ती, रितुडीह, सिवनडीह जैसे इलाकों का निरीक्षण कर वहां की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की और कहा कि “प्रशासन आमजन के सहयोग हेतु तत्पर है।”

भरा बस्ती, रितुडीह, सिवनडीह सहित कई क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण
भरा बस्ती, रितुडीह, सिवनडीह सहित कई क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण

मिनी कंट्रोल रूम का निरीक्षण, अधिकारी को दिए अलर्ट रहने के निर्देश

रितुडीह और सिवनडीह स्थित मिनी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया गया, जहां डीसी ने सभी पदाधिकारियों को अपना स्थान न छोड़ने, हर छोटी सूचना को गंभीरता से लेने और कंपोजिट कंट्रोल रूम के लगातार संपर्क में रहने के निर्देश दिए।

मिनी कंट्रोल रूम का निरीक्षण, अधिकारी को दिए अलर्ट रहने के निर्देश
मिनी कंट्रोल रूम का निरीक्षण, अधिकारी को दिए अलर्ट रहने के निर्देश

1.5 किमी पैदल चलकर सिवनडीह मदरसा का लिया जायजा

निरीक्षण के क्रम में डीसी श्री झा मिनी कंट्रोल रूम से लगभग 1.5 किमी पैदल चलकर सिवनडीह के राजा जामा मस्जिद के समीप स्थित मदरसे पहुंचे। उन्होंने मदरसे के कक्षाओं और परिसर का निरीक्षण किया तथा शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की बात कही। साथ ही वहां पढ़ने वाले बच्चों की संख्या की जानकारी भी ली।

City Hulchul Official
City Hulchul Officialhttp://cityhulchul.in
City Hulchul Official is a digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and reliable news from Bokaro, Jharkhand, and across India. Covering local news, politics, crime, education, business, sports, and public issues, City Hulchul aims to keep readers informed with factual and unbiased reporting.
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments