HomeNEWSदिव्यांग भाविक वसा को मिला लंबित पेंशन भुगतान, डीसी बोकारो की पहल...

दिव्यांग भाविक वसा को मिला लंबित पेंशन भुगतान, डीसी बोकारो की पहल लाई मुस्कान

डीसी बोकारो की पहल से दिव्यांग भाविक वसा को मिला लंबित पेंशन भुगतान

बोकारो: जिला समन्वय समिति की हालिया बैठक में एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील मामला सामने आया, जहाँ मानसिक एवं शारीरिक रूप से दिव्यांग युवक भाविक वसा (उम्र 30 वर्ष, पिता–कमलेश वसा) को अप्रैल 2025 से पेंशन का भुगतान बंद हो गया था।

समस्या का कारण था – एक्सिस बैंक खाते की ई-केवाईसी पूर्ण न होना, जिसके कारण बैंक ने तकनीकी कारणों से भुगतान रोक दिया था। परिजनों ने इस संबंध में बेरमो बीडीओ से शिकायत की थी, जिन्होंने इस मामले को सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा) श्री पियूष के माध्यम से समन्वय समिति की बैठक में डीसी अजय नाथ झा के समक्ष रखा।

बैठक में बताया गया कि विभाग द्वारा हर माह पेंशन की स्वीकृति दी जाती रही, लेकिन बैंक स्तर की तकनीकी बाधा के कारण लाभुक को भुगतान नहीं मिल सका।

डीसी के निर्देश पर हुई तत्काल कार्रवाई

डीसी अजय नाथ झा ने इस संवेदनशील मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीओ बेरमो मुकेश मछुआ, बीडीओ बेरमो मुकेश कुमार एवं एलडीएम को निर्देशित किया कि समस्या का अविलंब समाधान कर पेंशन हितग्राही को राहत दी जाए।

गुरुवार को स्थानीय प्रशासन की पहल पर बैंक अधिकारियों ने दिव्यांग भाविक वसा के घर जाकर लंबित पेंशन की राशि का भुगतान किया। इस दौरान बेरमो बीडीओ स्वयं उपस्थित रहे और उन्होंने बताया कि अब से भाविक को नियमित रूप से पेंशन मिलती रहेगी।

परिवार ने जताया आभार

भाविक वसा के परिजनों ने जिला प्रशासन, विशेष रूप से डीसी अजय नाथ झा के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि प्रशासन की यह मानवीय पहल उनके लिए बहुत बड़ी राहत है।

Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
सुरेश चौधरी, City Hulchul News के बोकारो संवाददाता हैं। वे जनहित, अपराध, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग में सक्रिय हैं। स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण जनसरोकारों को पाठकों तक सटीक एवं विश्वसनीय जानकारी के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments