उपायुक्त और एसपी ने बोकारो परिसदन परिसर में किया पौधारोपण, आम जनता से पर्यावरण बचाने की अपील
बोकारो – पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने और हरियाली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक (एसपी) हरविंदर सिंह ने बोकारो परिसदन परिसर में पौधारोपण कर हरित संदेश दिया।
इस अवसर पर उपायुक्त श्री झा ने कहा कि “पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधे अत्यंत आवश्यक हैं। ये हमें न केवल ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि फल, फूल और गर्मी में छाया भी देते हैं।” उन्होंने जिलावासियों से अपील की कि वे अपने आसपास कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं और धरती को हरा-भरा बनाने में योगदान दें।

एसपी बोले – पौधारोपण करना हर नागरिक की जिम्मेदारी
पुलिस अधीक्षक श्री हरविंदर सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “पौधारोपण करना हर व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएंगे, तो पर्यावरण स्वच्छ रहेगा और जीवन स्वस्थ्य बनेगा।” उन्होंने कहा कि पौधे बड़े होकर हमें फल, फूल, छाया और जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं, इसलिए हमें इनका संरक्षण और संवर्धन करना चाहिए।
दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने जिलेवासियों से बढ़-चढ़कर पौधारोपण अभियान में हिस्सा लेने और पर्यावरण की रक्षा में योगदान देने की अपील की।







