Home NEWS BOKARO बोकारो की तीन संस्थाओं को मिला अंतर्राष्ट्रीय सम्मान, रक्तदान के क्षेत्र में...

बोकारो की तीन संस्थाओं को मिला अंतर्राष्ट्रीय सम्मान, रक्तदान के क्षेत्र में अनूठी पहचान

0

बोकारो की संस्थाओं ने बढ़ाया शहर का मान

बोकारो : बोकारो शहर के लिए गर्व का क्षण रहा जब रक्तदान के क्षेत्र में कार्यरत तीन संगठनों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें धनबाद में आयोजित संघर्ष ज्योति अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह में प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में भारत के 18 राज्यों सहित नेपाल और भूटान से रक्तदाता शामिल हुए।


रघुवर दास ने किया सम्मानित

सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास थे। उनके हाथों बोकारो की संस्थाओं को सम्मानित किया गया।

सम्मानित संस्थाएँ:

  • बोकारो रक्तवीर परिवार

  • बोकारो ब्लड डोनर्स एसोसिएशन

  • ब्लड शेयर एन यू


प्रतिनिधियों ने ग्रहण किया सम्मान

इन संस्थाओं की ओर से संजय शर्मा, मनोज कुमार, अनुपम सौरभ, बिनय कुमार, विजय कुमार और प्रवीण सिंह ने सम्मान ग्रहण किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version