- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
spot_img
HomeNEWSBOKAROजिला अनुकंपा समिति की बैठक, 09 मामलों पर हुई सुनवाई, 06 नियुक्तियों...

जिला अनुकंपा समिति की बैठक, 09 मामलों पर हुई सुनवाई, 06 नियुक्तियों की अनुशंसा

spot_img

बोकारो जिला अनुकंपा समिति की बैठक, 09 मामलों पर हुई सुनवाई, 06 नियुक्तियों की अनुशंसा

बोकारो: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में गुरुवार को उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुल 09 मामलों पर सुनवाई की गई।

बैठक में अधिकारियों की उपस्थिति

बैठक में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, स्थापना उप समाहर्ता प्रेमचंद सिन्हा, जिला शिक्षा अधीक्षक अतुल कुमार चौबे, कार्यपालक अभियंता आरसीडी/विशेष प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता चास राम प्रवेश राम, जिला कल्याण पदाधिकारी श्रीमती एन एस कुजूर, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

आवेदनों की गहन समीक्षा

उपायुक्त अजय नाथ झा व समिति के अन्य सदस्यों ने क्रमवार सभी मामलों की गहनता से समीक्षा की। इस दौरान आवेदकों के आवेदन पत्र, अभिभावक का मृत्यु प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता, जाति/आय/आवासीय/चरित्र प्रमाण पत्र, परिवार के सदस्यों की जानकारी, एनओसी एवं संबंधित विभागों में रिक्त पदों की जांच की गई।

विभागवार प्रस्तुत मामले

बैठक में शिक्षा विभाग के 02, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का 01, झारखंड सशस्त्र पुलिस बल का 01, श्रम प्रशिक्षण विभाग का 01, सड़क कार्य विभाग का 01, अंचल कार्यालय नावाडीह का 01 एवं गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के 02 मामले प्रस्तुत किए गए।

06 मामलों में अनुकंपा नियुक्ति की अनुशंसा

सभी दस्तावेजों के सत्यापन के बाद समिति ने 06 मामलों में अनुकंपा नियुक्ति की अनुशंसा की। इनमें शिक्षा विभाग से अनुराग उपाध्याय एवं मिथिलेश कुमार दास, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से ज्ञानी जैल सिंह, गृह कारा एवं आपदा विभाग से राजेश कुमार मुर्मू, झारखंड शस्त्र पुलिस-04 से अमन होरो एवं अंचल कार्यालय नावाडीह से गुलाबी देवी शामिल हैं।

उपायुक्त ने स्थापना उप समाहर्ता को जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला स्थापना शाखा के कर्मी भी मौजूद रहे।

spot_img
Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
City Hulchul News के बोकारो संवाददाता। जनहित, अपराध और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष रिपोर्टिंग में सक्रिय।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
spot_img

Most Popular

spot_img