HomeNEWSBOKAROBJP कार्यकर्ताओं का चास प्रखंड कार्यालय में आक्रोश प्रदर्शन, मुख्य गेट तोड़ा

BJP कार्यकर्ताओं का चास प्रखंड कार्यालय में आक्रोश प्रदर्शन, मुख्य गेट तोड़ा

भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था के खिलाफ चास में बीजेपी का हंगामेदार विरोध प्रदर्शन

बोकारो: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में भ्रष्टाचार और खराब कानून व्यवस्था के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में चास प्रखंड कार्यालय में प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश में आकर कार्यालय के मुख्य गेट को तोड़ दिया।

इस अप्रत्याशित घटना से कार्यालय में मौजूद कर्मचारी और पदाधिकारी भयभीत हो गए। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व बोकारो के पूर्व विधायक बिरंचि नारायण और भाजपा जिला अध्यक्ष जयदेव राय ने किया।

पूर्व विधायक बिरंचि नारायण ने गेट तोड़े जाने की घटना से इंकार करते हुए कहा, “प्रदेश में जिस स्तर पर भ्रष्टाचार बढ़ा है, उसी के खिलाफ कार्यकर्ताओं का आक्रोश उभरकर सामने आया है।” उन्होंने यह भी कहा कि राजनीतिक विरोध में इस तरह के आरोप सामान्य बात हैं।

हालांकि, भाजपा कार्यकर्ताओं के इस कृत्य की आलोचना भी हो रही है। चास प्रखंड बीस सूत्री कार्यक्रम के पूर्व अध्यक्ष महावीर सिंह चौधरी ने इस घटना को “आतंकी हरकत” करार देते हुए कहा, “शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार सभी को है, लेकिन सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना निंदनीय है।”

चास अंचल के सर्किल इंस्पेक्टर मनोज पाल ने भी घटना की पुष्टि करते हुए कहा, “हमने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने जबरन गेट तोड़ दिया।”

फिलहाल, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
सुरेश चौधरी, City Hulchul News के बोकारो संवाददाता हैं। वे जनहित, अपराध, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग में सक्रिय हैं। स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण जनसरोकारों को पाठकों तक सटीक एवं विश्वसनीय जानकारी के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments