HomeNEWSBOKAROभाजपा का पुतला दहन कर झामुमो ने किया विरोध प्रदर्शन

भाजपा का पुतला दहन कर झामुमो ने किया विरोध प्रदर्शन

भोगनाडीह की घटना पर जताई कड़ी आपत्ति, आदिवासियों के सम्मान को ठेस पहुंचाने का आरोप

बोकारो, 3 जून 2025 | झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने आज बोकारो जिला मुख्यालय के समक्ष भाजपा का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम झामुमो के बोकारो जिलाध्यक्ष रतनलाल मांझी के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

पुतला दहन के दौरान जिलाध्यक्ष रतनलाल मांझी ने कहा कि 30 जून 2025 को हूल दिवस के अवसर पर भाजपा ने भोगनाडीह में संथाल परगना को अस्थिर करने का प्रयास कर झारखंड के शहीदों और आदिवासी-मूलवासी समाज का अपमान किया। उन्होंने भाजपा पर सत्ता के लिए किसी भी हद तक जाने का आरोप लगाया और कहा कि इससे पूरे राज्य में भाजपा के प्रति गहरा आक्रोश व्याप्त है।

कोयला क्षेत्र पुलिस ड्यूटी मीट का बोकारो में हुआ शुभारंभ, 27 प्रतिभागी ले रहे भाग

झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने भी भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा झारखंड को मणिपुर जैसी स्थिति में ले जाना चाहती है और शहीदों के सम्मान को खत्म करना चाहती है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता सब समझती है और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में विकास कार्य बाधित नहीं होने देंगे।

इस विरोध प्रदर्शन में केंद्रीय सदस्य हीरालाल मांझी, अशोक मुर्मू, बीके चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष पंकज जयसवाल, जिला सचिव मुकेश महतो, प्रवक्ता आकाश टुडू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।

Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
सुरेश चौधरी, City Hulchul News के बोकारो संवाददाता हैं। वे जनहित, अपराध, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग में सक्रिय हैं। स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण जनसरोकारों को पाठकों तक सटीक एवं विश्वसनीय जानकारी के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments