HomeNEWSBOKAROभगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर नमन: बिरसा चौक में झामुमो...

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर नमन: बिरसा चौक में झामुमो नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी और झामुमो नेता मंटू यादव ने राज्य निर्माण के संघर्षों को याद किया, हेमंत सरकार के विकास कार्यों की सराहना

बोकारो/नया मोड़: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं ने नया मोड़ स्थित बिरसा चौक पहुंचकर उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद थे।

कार्यक्रम में बोकारो जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी ने कहा कि
“हम सभी उन वीर नायकों और राज्य निर्माण के महान योगदानकर्ताओं को नमन करते हैं जिनके संघर्षों से झारखंड राज्य अस्तित्व में आया।”
उन्होंने आगे कहा कि आज झारखंड अपनी 25वीं वर्षगांठ रजत जयंती मना रहा है, जो संघर्ष, आत्मसम्मान और स्वाभिमान की गौरवशाली अभिव्यक्ति है।

वहीं, झामुमो नेता मंटू यादव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही सरकार के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि
“हेमंत सरकार ने सभी वर्गों के विकास पर कार्य किया है। उनकी विकास की सोच और तेज़ रफ्तार झारखंड को स्वावलंबी बना रही है और प्रदेश को नई पहचान दे रही है।”

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं से राज्य के युवा, किसान, महिलाएँ और आम नागरिक लगातार आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं। मुख्यमंत्री की नीतियाँ प्रत्येक वर्ग को सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रही हैं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला सचिव मुकेश महतोमदन कुमार महतोफिरदौस अंसारीआलोक सिंहमिथुन मंडलचंदू सिंह मुंडाफैयाज खानअर्जुन महतोउदय कुंभकारलालमोहन हेंब्रमराकेश सिन्हाप्रमोद तापड़ियारामदयाल सिंहसंजय यादवमटुकलाल किस्कूआकाश टुडू सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

City Hulchul Official
City Hulchul Officialhttp://cityhulchul.in
City Hulchul Official is a digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and reliable news from Bokaro, Jharkhand, and across India. Covering local news, politics, crime, education, business, sports, and public issues, City Hulchul aims to keep readers informed with factual and unbiased reporting.
spot_img
spot_img
spot_img
Previous article
Next article
आजसू पार्टी द्वारा झारखंड के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर धरती आबा बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री सचिन महतो ने कहा कि “धरती आबा बिरसा मुंडा का जीवन आदिवासी समाज, झारखंडी अस्मिता और संघर्ष की प्रेरणा है। आजसू पार्टी उनके विचारों पर चलते हुए राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।” इस मौके पर केंद्रीय सचिव श्री बुच्चू सिंह ने कहा कि “झारखंड की 25 वर्ष की यात्रा जनता के संघर्ष, उम्मीदों और सपनों से बनी है। आजसू पार्टी जन-हित के मुद्दों पर सदैव मुखर रही है और भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।” जिला कार्यकारी अध्यक्ष श्री अशोक महतो ने कहा कि “स्थापना दिवस हमें नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। बिरसा मुंडा के सपनों का समृद्ध, सम्मानित और स्वाभिमानी झारखंड बनाना ही हमारा लक्ष्य है।” कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अनिल झा, संतोष महतो, जिला सचिव बंकु बिहारी सिंह, तापेश महतो, अभय शर्मा, मिथिलेश महतो, बीरेन्द्र हरि, प्रफुल्ल महतो, ज्योतिलाल महतो, लखिंदर महतो, पप्पू सिंह, युधिष्ठिर हाजरा, लाल मोहन महतो, नवीन सिंह, राज यादव, हर्ष कुमार सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments