HomeCRIMEपुलिस की वर्दी में अपहरण का खेल, जामताड़ा पुलिस ने दो आरोपियों...

पुलिस की वर्दी में अपहरण का खेल, जामताड़ा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

जामताड़ा में पुलिस बनकर युवक का अपहरण, दो आरोपी गिरफ्तार, युवक सकुशल बरामद

बिन्दापाथर, जामताड़ा : जामताड़ा जिले के बिन्दापाथर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज अपहरण मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा किया है। पुलिस की तत्परता से अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया गया है और इस कांड में शामिल दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अजीज अब्दुल उर्फ शेख गुलाम और इयार हुसैन उर्फ काला खान के रूप में हुई है। दोनों आरोपी पुलिस की वर्दी में थे और खुद को पुलिसकर्मी बताकर युवक का अपहरण कर लिया था। बाद में उन्होंने युवक के परिजनों से फिरौती की मांग की।

पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त वाहन, फर्जी वर्दी, मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद की।
पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने इस पूरे मामले में कार्रवाई करने वाली टीम की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और गांवों से साइबर अपराधियों या उनके परिजनों को निशाना बनाकर उनका अपहरण करते थे। फिरौती की रकम वसूलने के बाद उनके पास जो कुछ भी होता, उसे लूट लेते थे।

पुलिस अब इस गिरोह के नेटवर्क की तह तक जाने के लिए और भी जांच कर रही है।

Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
सुरेश चौधरी, City Hulchul News के बोकारो संवाददाता हैं। वे जनहित, अपराध, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग में सक्रिय हैं। स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण जनसरोकारों को पाठकों तक सटीक एवं विश्वसनीय जानकारी के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments