Home NEWS BOKARO 📰 ट्रिपल टेस्ट के तहत पिछड़ा वर्ग आयोग ने किया वार्डों का...

📰 ट्रिपल टेस्ट के तहत पिछड़ा वर्ग आयोग ने किया वार्डों का निरीक्षण

0

🔍 चास और फुसरो में मतदान केंद्रों का किया स्थलीय निरीक्षण

बोकारो: बुधवार को पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव एवं आयोग के माननीय सदस्य नरेश वर्मा, लक्ष्मण यादव और नंद किशोर मेहता की टीम ने ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया के अंतर्गत चास नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 02-03, 04-07 एवं 35 का दौरा किया।

इस दौरान आयोग की टीम ने संबंधित मतदान केंद्रों पर जाकर बीएलओ द्वारा उपलब्ध कराई गई मतदाता सूची तथा चास नगर निगम द्वारा संकलित ट्रिपल टेस्ट प्रतिवेदन की स्थलीय जांच की।

  • वार्ड 02-03: उत्क्रमित मध्य विद्यालय, चीरा चास

  • वार्ड 04-07: प्राथमिक विद्यालय, देमुडीह

  • वार्ड 35: वीकेएम इंटर कॉलेज, विस्थापित चौक

निरीक्षण के बाद आयोग ने उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर नोडल पदाधिकारी सह अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार, चास बीडीओ डॉ. प्रदीप कुमार, अंचलाधिकारी दीवाकर दुबे, सहायक नगर आयुक्त प्रियंका कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।


📍 फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में भी किया गया निरीक्षण

इसके बाद आयोग की टीम ने फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में स्थित मतदान केंद्रों का दौरा किया। यहां भी बीएलओ से मतदाता सूची एवं ट्रिपल टेस्ट प्रतिवेदन का मिलान करते हुए स्थल पर ही जांच की गई।

मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ, बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार, सीओ बेरमो संजीत कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version