Home NEWS BIHAR बिहार विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह ने सीतामढ़ी में जानकी मंदिर...

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह ने सीतामढ़ी में जानकी मंदिर का भूमि पूजन किया

0

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह ने सीतामढ़ी में जानकी मंदिर का भूमि पूजन किया

सीतामढ़ी, बिहार: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले गृह मंत्री अमित शाह ने आज सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में मां सीता के भव्य जानकी मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार पुनौरा धाम को माता सीता का जन्मस्थान माना जाता है। यहां पहले से एक प्राचीन मंदिर स्थित है, जिसे सीता जन्मस्थली के नाम से जाना जाता है। नए भव्य मंदिर का निर्माण 67 एकड़ क्षेत्र में किया जाएगा और इसके लिए 11 महीने का डेडलाइन तय किया गया है।

अमित शाह विशेष रूप से दिल्ली से इस अनुष्ठान में शामिल होने पहुंचे। भूमि पूजन के मौके पर पुनौरा धाम को फूलों और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया था। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए।

मां जानकी मंदिर के शिलान्यास पर मिथिला की महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीत गाकर अपनी खुशी जाहिर की। इन गीतों में मां सीता के जन्म और उनसे जुड़ी कथाओं का भावपूर्ण वर्णन किया गया।

यह आयोजन न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि क्षेत्र के सांस्कृतिक और पर्यटन विकास के लिए भी अहम कदम माना जा रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version