HomeNEWSBOKAROगल्फ कंट्री की कबड्डी टीम पहली बार यूथ एशियन गेम्स में करेगी...

गल्फ कंट्री की कबड्डी टीम पहली बार यूथ एशियन गेम्स में करेगी भागीदारी

तेज नारायण माधव बने बहरीन कबड्डी टीम के चीफ कोच

बोकारो: कबड्डी के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि किसी गल्फ कंट्री की टीम यूथ एशियन गेम्स में हिस्सा ले रही है। इससे पहले कभी भी गल्फ देशों की टीम किसी अंतरराष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं बनी थी। इस ऐतिहासिक मौके पर बहरीन की कबड्डी टीम 3rd एशियन यूथ गेम्स में अपना प्रतिनिधित्व करेगी।

बहरीन कबड्डी टीम के चीफ कोच के रूप में तेज नारायण माधव को नियुक्त किया गया है। झारखंड से आने वाले माधव ने बहरीन पहुंचकर खिलाड़ियों को कठोर परिश्रम और प्रशिक्षण देकर टीम को खड़ा किया।


आईकेएफ के विश्वास का नतीजा है यह उपलब्धि

तेज नारायण माधव ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि का श्रेय इंटरनेशनल कबड्डी फेडरेशन (IKF) के डायरेक्टर तेजस्वी सिंह गहलोत और प्रेसिडेंट विनोद तिवारी को दिया। उन्होंने कहा कि उन्हीं के विश्वास और मार्गदर्शन से मुझे बहरीन भेजा गया, जहां मैं एक सशक्त कबड्डी टीम बनाने में सफल रहा।

माधव ने कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के चेयरमैन विपिन कुमार सिंह का भी आभार जताया और कहा कि झारखंड की मिट्टी ने ही उन्हें यह पहचान दिलाई है।


बहरीन टीम की नई शुरुआत

बहरीन की टीम पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय मंच पर कदम रखने जा रही है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि इस पहल से कबड्डी खेल का विस्तार एशिया से बाहर अन्य देशों में भी तेजी से होगा।

Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
सुरेश चौधरी, City Hulchul News के बोकारो संवाददाता हैं। वे जनहित, अपराध, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग में सक्रिय हैं। स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण जनसरोकारों को पाठकों तक सटीक एवं विश्वसनीय जानकारी के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments