बोकारो में भाजपा महिला मोर्चा का विरोध मार्च
बोकारो: महागठबंधन की वोट अधिकार यात्रा के दौरान बिहार में मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किए जाने को लेकर भाजपा में जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है।
इसी क्रम में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने आज बोकारो के सेक्टर चार में विरोध मार्च निकाला और कांग्रेस नेता व विपक्ष के नेता राहुल गांधी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।
महिला मोर्चा का आक्रोश
विरोध जुलूस के दौरान महिला नेत्रियों ने कहा –
“प्रधानमंत्री की मां का अपमान हिंदुस्तान कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।”
“महिलाओं और नारी शक्ति का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं होगा।”
“प्रधानमंत्री मोदी ने देश में महिला सशक्तिकरण के लिए सबसे अधिक काम किया है, ऐसे में उनकी मां के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।”
महिला मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि जल्द माफी नहीं मांगी गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।







