HomeNEWSBOKAROबोकारो में साइबर ठगी का नया मामला, व्याख्याता के खाते से उड़ाए...

बोकारो में साइबर ठगी का नया मामला, व्याख्याता के खाते से उड़ाए ₹49,500

बोकारो : जिले में साइबर अपराधियों ने एक बार फिर लोगों को निशाना बनाया है। सेक्टर-3 निवासी, विस्थापित महाविद्यालय बालीडीह के व्याख्याता एवं सरस्वती विद्या मंदिर 3C के सचिव राजकुमार सिंह के भारतीय स्टेट बैंक (SBI) खाते से साइबर ठगों ने ₹49,500 की ठगी कर ली।

बिना OTP और पासवर्ड के निकासी

यह मामला खास इसलिए है क्योंकि इस साइबर फ्रॉड में ना तो ओटीपी मांगा गया और ना ही पासवर्ड। इसके बावजूद 24 अगस्त की सुबह लगभग 11:30 बजे खाते से रकम गायब हो गई।

ऐसे रची गई ठगी की साजिश

पीड़ित द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, ठगों ने SBI के यूनो ऐप का पासवर्ड और यूजर आईडी रिसेट करने के बहाने उनसे संपर्क किया।

  • 23 अगस्त को सुबह 11:59 बजे से 12:25 बजे तक मोबाइल नंबर 7321947759 से तीन बार कॉल आया।

  • रात 8:37 बजे फिर कॉल आया जिसमें यूनो ऐप का पासवर्ड और यूजर आईडी रिसेट करने की बात कही गई।

  • इसके बाद मोबाइल नंबर 9978285595 से पीड़ित को व्हाट्सऐप वीडियो कॉल किया गया।

  • अगले दिन 24 अगस्त को खाते से ₹49,500 निकासी का मैसेज मिला।

शिकायत दर्ज, जांच शुरू

घटना की जानकारी मिलते ही राजकुमार सिंह ने पहले SBI कस्टमर केयर को सूचना दी। इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई और फिर सिटी थाना में प्राथमिकी दी। पुलिस ने साइबर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है।

Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
सुरेश चौधरी, City Hulchul News के बोकारो संवाददाता हैं। वे जनहित, अपराध, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग में सक्रिय हैं। स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण जनसरोकारों को पाठकों तक सटीक एवं विश्वसनीय जानकारी के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments