- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
spot_img
HomeNEWSBOKAROसांसद ढुलू महतो के हस्तक्षेप से मृत कर्मचारी के पुत्र को बीएसएल...

सांसद ढुलू महतो के हस्तक्षेप से मृत कर्मचारी के पुत्र को बीएसएल में मिला नियोजन

spot_img

बीएसएल कर्मचारी के आश्रित को सांसद ने दिलाई नियुक्ति पत्र

बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के ट्रैफिक विभाग के कर्मचारी प्रदीप कुमार गोस्वामी का लंबी बीमारी के बाद रविवार को निधन हो गया। निधन के बाद आश्रित को नियोजन देने में प्रबंधन की उदासीनता पर सवाल खड़े हो रहे थे। अंततः सांसद ढुलू महतो के हस्तक्षेप के बाद सोमवार की संध्या को मृतक कर्मचारी के पुत्र परमजीत गोस्वामी को बीएसएल में नियुक्ति पत्र सौंपा गया।

सांसद ने प्रबंधन की कार्यशैली पर उठाए सवाल

इस मौके पर सांसद ढुलू महतो ने बीएसएल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि –

“कर्मचारी के निधन के बाद आश्रित को नियोजन में देरी से सेल (SAIL) की छवि धूमिल हो रही है। सीसीएल और बीसीसीएल की तरह मृतक कर्मचारियों के आश्रित को नियोजन देने की स्पष्ट व्यवस्था होनी चाहिए, लेकिन सेल चेयरमैन मजदूर हितों की अनदेखी कर रहे हैं।”

सांसद ने चेयरमैन की कार्यशैली को “मजदूर विरोधी” करार देते हुए चेतावनी दी कि इसमें बदलाव नहीं हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आजसू जिला अध्यक्ष ने जताया आभार

आजसू जिला अध्यक्ष सचिन महतो ने कहा कि सांसद ढुलू महतो ने मृतक आश्रित के नियोजन के लिए पूरा प्रयास किया। उन्होंने प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा कि –

“आईओडब्ल्यू (IOW) होने के बावजूद करीब दो साल तक भुगतान नहीं होना जांच का विषय है।”

साथ ही उन्होंने मजदूर नेता साधु शरण गोप को तकनीकी सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया।

मौके पर मौजूद रहे कई गणमान्य

इस अवसर पर महाप्रबंधक विक्रम बढ़िया, मजदूर नेता साधु शरण गोप, आजसू जिला अध्यक्ष सचिन महतो, सांसद प्रभारी अविनाश सिंह, श्याम गुप्ता, दिनेश नायक, गोस्वामी समाज के अध्यक्ष डॉ. पूर्णेंदु गोस्वामी, सरजू प्रसाद गोस्वामी, रंजीत गोस्वामी, विराट गोस्वामी, सपन महतो, मुन्ना ओझा, जनमजय गोस्वामी, रमेश सिंह, डी.के. मिश्रा, सुनील गोस्वामी, कालीपद महतो समेत अन्य लोग मौजूद थे।

spot_img
Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
City Hulchul News के बोकारो संवाददाता। जनहित, अपराध और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष रिपोर्टिंग में सक्रिय।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments