- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
spot_img
HomeNEWSHAJARIBAGHहजारीबाग में ऑटो चालकों के लिए परमिट वितरण शिविर, 9 को मिला...

हजारीबाग में ऑटो चालकों के लिए परमिट वितरण शिविर, 9 को मिला परमिट

spot_img

हजारीबाग में ऑटो चालकों के लिए परमिट वितरण शिविर

हजारीबाग: जिला परिवहन कार्यालय, हजारीबाग में आज उप परिवहन आयुक्त सह सचिव, उत्तरी छोटानागपुर हजारीबाग विजय कुमार सिंह एवं जिला परिवहन पदाधिकारी मारुति मिंज की उपस्थिति में ऑटो चालकों को परमिट प्रदान करने के लिए विशेष परमिट वितरण शिविर आयोजित किया गया।

शिविर के दौरान 09 ऑटो चालकों को सीधे परमिट दिए गए, जबकि अन्य चालकों को परमिट बनाने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए निर्देशित किया गया। इस मौके पर ऑनलाइन आवेदन की भी व्यवस्था की गई, जिसके तहत कई चालकों ने मौके पर ही आवेदन जमा किया।

डीटीओ मारुति मिंज ने बताया कि जिले में कई ऑटो चालक बिना परमिट के वाहन का संचालन कर रहे हैं, जिनमें से कुछ को प्रक्रिया की जानकारी नहीं है। इसी वजह से चालकों की सुविधा के लिए शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि जिले के सभी ऑटोमोबाइल डीलरों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने संस्थान से बिकने वाले ऑटो के लिए परमिट आवेदन सुनिश्चित करें।

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए मारुति मिंज ने सभी चालकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना परमिट वाहन चलाने वालों को जल्द से जल्द जिला परिवहन कार्यालय से संपर्क करना चाहिए।

spot_img
Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
City Hulchul News के बोकारो संवाददाता। जनहित, अपराध और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष रिपोर्टिंग में सक्रिय।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments