बोकारो: बोकारो इस्पात नगर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग को लेकर बोकारो कर्मचारी संघ (बीएकेएस) का प्रतिनिधिमंडल आज विद्युत अनुरक्षण अनुभाग के महाप्रबंधक श्री राजुल हल्करनी से मिला। बैठक के दौरान यूनियन प्रतिनिधियों ने शहरवासियों और कर्मचारियों से जुड़ी विद्युत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया, जिस पर प्रबंधन ने कई सुधारात्मक कदमों की घोषणा की।
⚡ बिजली सुधार से जुड़े महत्त्वपूर्ण निर्णय:
तीन नए सबस्टेशन सेक्टर-09 में अगस्त तक स्थापित होंगे, जिससे बिजली की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी।
स्ट्रीट-13 में तार टूटने की समस्या को 1-2 दिन में वायर सफर लगाकर हल किया जाएगा।
तीन नंबर गेट से बसंती मोड़ तक लगभग 70 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
खराब मीटर की स्थिति में एक सप्ताह में नया मीटर लगाया जाएगा।
मीटर रीडिंग यदि उपभोक्ता स्वयं ऑनलाइन फीड करें तो सटीक बिल मिलेगा, वरना फ्लैट दर लागू रहेगी जिसमें अब प्रति यूनिट ₹0.05 की वृद्धि हुई है।
हटिया रोड (सेक्टर-09) में स्ट्रीट लाइट की तकनीकी दिक्कतें शीघ्र दूर की जाएंगी।
सेक्टर 02B के एक ब्लॉक की सर्विस केबल में आई खराबी की मरम्मत भी जल्द की जाएगी।
सभी आवासों के अर्थिंग पिट को भी ठीक किया जाएगा।
समस्या की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर — 06542-286111 / 286222 पर संपर्क किया जा सकता है।
60 नए ट्रांसफार्मर सभी सेक्टरों में लगाए जाने की योजना प्रक्रियाधीन है।
👥 बैठक में बीएकेएस प्रतिनिधिमंडल की भूमिका
इस बैठक में बीएकेएस अध्यक्ष हरिओम, महासचिव दिलीप, कार्यकारिणी सदस्य किशोर सोरेन, वरिष्ठ सदस्य गिरधारी महतो, उपेंद्र, सुनील समेत अन्य सदस्य शामिल थे।
🗣️ बीएकेएस का बयान:
“हमारी यूनियन का हमेशा प्रयास रहा है कि प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच संवादहीनता खत्म हो। कई बार कर्मचारी सिर्फ इसलिए परेशान रहते हैं क्योंकि उन्हें समय पर सही जानकारी नहीं मिल पाती। हमारी मांग है कि सभी विभाग के उच्च अधिकारी संवाद स्थापित करें और नागरिकों को प्रबंधन द्वारा किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराएं।”







