HomeNEWSDEOGHARदेवघर में दर्दनाक सड़क हादसा: कांवरियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 5 की...

देवघर में दर्दनाक सड़क हादसा: कांवरियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 5 की मौत, दर्जनों घायल

कांवरियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, अभी तक 5 की मौत दर्जनों घायल

देवघर: बाबा नगरी देवघर में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कांवरियों से भरी एक बस मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में 2 महिलाएं और 3 पुरुष, जिनमें बस चालक भी शामिल है, की पहचान हुई है। इस हादसे में दर्जनों श्रद्धालु घायल हुए हैं, जिनका इलाज देवघर सदर अस्पताल में चल रहा है।

नींद या नशे की आशंका, बस हुई अनियंत्रित

घायलों के मुताबिक, बस चालक या तो नशे में था या उसे झपकी आ गई, जिसके चलते बस पहले सड़क किनारे रखी ईंटों से टकराई और फिर एक ट्रक में जा घुसी। ट्रक में एलपीजी सिलेंडर लदे हुए थे, जिससे एक बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बन गई थी। गनीमत रही कि सिलेंडरों वाला ट्रक सुरक्षित रहा, वरना हादसा और भयावह हो सकता था।

राहत व बचाव कार्य जारी, प्रशासन सतर्क

हादसे की जानकारी मिलते ही राहत व बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया15 एंबुलेंस के ज़रिए घायलों और मृतकों को अस्पताल पहुंचाया गया। सदर एसडीओ रवि कुमार और सिविल सर्जन युगल किशोर चौधरी मौके की स्थिति पर लगातार नज़र बनाए हुए हैं।

प्रशासन और बस मालिक पर उठे सवाल

जिला परिषद सदस्य गीता मंडल ने इस हादसे के लिए प्रशासन और बस मालिक की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। मृतकों में अब तक दो की पहचान हुई है — गया की सुमन कुमारी और पश्चिम चंपारण की दुर्गावती देवी। अन्य मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
सुरेश चौधरी, City Hulchul News के बोकारो संवाददाता हैं। वे जनहित, अपराध, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग में सक्रिय हैं। स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण जनसरोकारों को पाठकों तक सटीक एवं विश्वसनीय जानकारी के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments