HomeNEWSGARWAमौसम की खराबी से बदला केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का गढ़वा से...

मौसम की खराबी से बदला केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का गढ़वा से रांची का कार्यक्रम

मौसम की खराबी के कारण केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को गढ़वा से रांची का दौरा बदलना पड़ा।

गढ़वा: मौसम की खराबी ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का शेड्यूल बिगाड़ दिया। पहले तय कार्यक्रम के अनुसार गडकरी को दोपहर 2:30 बजे गढ़वा से हेलीकॉप्टर द्वारा सीधे रांची पहुंचना था, लेकिन रांची एयरपोर्ट के एटीसी ने खराब मौसम के कारण उड़ान की अनुमति नहीं दी। बताया गया कि मंत्री का हेलीकॉप्टर छोटा और कम पावर वाला है, जो खराब मौसम में उड़ान के लिए उपयुक्त नहीं है। सुरक्षा को देखते हुए एटीसी ने किसी भी तरह का जोखिम लेने से इनकार कर दिया।

मौसम की वजह से यात्रा में बदलाव
मौसम के कारण गडकरी अब गढ़वा से सीधे गया जी हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए हैं। वहां से वे सर्विस प्लेन द्वारा रांची पहुंचेंगे। रांची पहुंचकर वे शाम 6:00 बजे ओटीसी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे और रातू रोड फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद सांसद संजय सेठ के आवास पर चाय-नाश्ता करेंगे और फिर दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

पहले से निर्धारित कार्यक्रम में रांची पहुंचने पर गडकरी को रेडिएशन ब्लू होटल में भोजन करना था, फिर ओटीसी ग्राउंड से उद्घाटन स्थल पर जाना था। परंतु मौसम की वजह से यह योजना पूरी तरह बदल दी गई है।

Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
सुरेश चौधरी, City Hulchul News के बोकारो संवाददाता हैं। वे जनहित, अपराध, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग में सक्रिय हैं। स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण जनसरोकारों को पाठकों तक सटीक एवं विश्वसनीय जानकारी के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments