HomeCRIMEबड़ी कार्रवाई: अशोक कुंज से ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, NDPS...

बड़ी कार्रवाई: अशोक कुंज से ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

अरगोड़ा थाना क्षेत्र में NDPS एक्ट के तहत छापेमारी, दो युवक गिरफ्तार

रांची: पुलिस उपमहानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक रांची को गुप्त सूचना मिली कि अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक कुंज, कश्यप विहार स्थित एक किराये के मकान में कुछ युवक मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हटिया डीएसपी के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल गठित किया गया। दिनांक 24 जून 2025 को की गई छापेमारी में दो युवकों को ब्राउन शुगर के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी व बरामद सामग्री:

पुलिस ने मौके से कुल 400 पुड़िया ब्राउन शुगर, ₹1900 नगद, दो मोबाइल फोन (iQOO और POCO कंपनी), और एक काला पर्स जब्त किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई:

  • दिनेश कुमार राम (25 वर्ष), स्थायी पता – ग्राम खिजरसोता, थाना राजधनवार, जिला गिरिडीह। वर्तमान में अशोक कुंज में किरायेदार।

    • आपराधिक इतिहास: दिनेश पर पूर्व में राउरकेला GRP थाना कांड सं. 04/2022 में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

  • शिवम कुमार (22 वर्ष), पिता – अमित दास, निवासी विद्यानगर करम चौक, थाना सुखदेवनगर, जिला रांची। वर्तमान में अशोक कुंज में किरायेदार।

प्राथमिकी व आगे की कार्रवाई:

दोनों के विरुद्ध NDPS एक्ट की धारा 21(b)/22 के तहत अरगोड़ा थाना कांड संख्या 128/2025 दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही तीन अन्य नामजद आरोपियों के विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।

छापामारी दल में शामिल अधिकारी:

  • पी.के. मिश्रा (पुलिस उपाधीक्षक, हटिया)

  • सत्यम कुमार (पु.अ.नि.)

  • अभिषेक कुमार (पु.अ.नि.)

  • मुकेश कुमार उपाध्याय (पु.अ.नि.)

  • पिंटु कुमार (पु.अ.नि.)

  • पवन कुमार यादव (स.अ.नि.)

  • योगेन्द्र साहू (हवलदार)

  • निरंजन कुमार (चालक आरक्षी)

  • सुशील मिंज (पुलिस 3731)


यह कार्रवाई राजधानी रांची में नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त रवैये का संकेत है और NDPS एक्ट के तहत आगे की गहन जांच जारी है।

Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
सुरेश चौधरी, City Hulchul News के बोकारो संवाददाता हैं। वे जनहित, अपराध, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग में सक्रिय हैं। स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण जनसरोकारों को पाठकों तक सटीक एवं विश्वसनीय जानकारी के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments