- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
spot_img
HomeCRIMEपाकुड़ में 3 किलो 373 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार, टाउन...

पाकुड़ में 3 किलो 373 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार, टाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई

spot_img

पाकुड़ | संवाददाता रिपोर्ट | 29 मई 2025

पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पाकुड़ पुलिस ने सोमवार रात शहर के बड़ी अलीगंज में एक घर पर छापा मारकर 3 किलो 373 ग्राम गांजा बरामद किया है। छापेमारी के दौरान मौके से मोहम्मद नसीम आलम को गिरफ्तार किया गया, जो अपने घर से ही इस अवैध कारोबार को चला रहा था।

कार्रवाई रात 8 बजे एसडीपीओ डी.एन. आज़ाद, सदर बीडीओ अल्फ्रेड मुर्मू और टाउन थाना प्रभारी प्रयाग दास के नेतृत्व में की गई। टीम में सब-इंस्पेक्टर राहुल गुप्ता, एएसआई सनातन मांझी, सुशीला मार्डी, रिंकू यादव और मार्सेला मुर्मू भी शामिल थे।

एसडीपीओ  आजाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि

“एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि बड़ी अलीगंज में मादक पदार्थों की तस्करी हो रही है। उसी के आधार पर टीम गठित कर कार्रवाई की गई।”

बरामद गांजे की मात्रा 3 किलो 373 ग्राम है जिसकी कुल कीमत लगभग ₹2 लाख आँकी गई है। मोहम्मद नसीम लंबे समय से गांजा स्टॉक करने और शहर में बेचने का काम कर रहा था, और यह सारा धंधा वह अपने घर से ही संचालित करता था।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नसीम गांजा कहां से लाता था और इस तस्करी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। इस मामले में नगर थाना में कांड संख्या 155/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और अनुसंधान जारी है।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
spot_img

Most Popular

spot_img